Advertisement

Karan Johar की विदेश में हुई सरेआम बेइज्जती? Video में मुंह बना कर रह गए

Karan Johar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें वो एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े हैं और एक शख्स उन्हें यहां पर एंट्री देने से साफ इनकार कर रहा है. ये वीडियो विदेश के किसी रेस्टोरेंट (London Restaurant) का है. वीडियो में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी सुनाई दे रहा है और कैमरे के पीछे से सारा अली खान (Sara Ali Khan) की आवाज आ रही है.

Latest News
Karan Johar की विदेश में हुई सरेआम बेइज्जती? Video में मुंह बना कर रह गए

Karan Johar: करण जौहर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Karan Johar Video: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इंडस्ट्री के सबसे बड़े सेलेब्रिटीज में गिने जाते हैं. वो कहीं पर भी चले जाएं लोग बाहें फैला कर उनका स्वागत करते हैं लेकिन हाल ही में विदेश के एक रेस्टोरेंट में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे. करण जौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें रेस्टोरेंट में एंट्री लेने से मना कर दिया गया है. इस वीडियो में कैमरे के पीछे से सारा अली खान (Sara Ali Khan) की आवाज सुनाई दे रही है. इसके अलावा वीडियो में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी सुनने को मिल रहा है.

करण जौहर का एक वीडियो इंस्टाग्राम फैनपेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में करण ब्लैक रंग का आउटफिट पहना हुआ है और वो ट्रांस्पेरेंट सनग्लासेस लगाए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कैमरे के पीछे सारा अली खान की आवाज सुनाई दे रही है.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt की शादी में बिगड़ सकता था Karan Johar का चेहरा, ऐसे बची शक्ल

वहीं, करण जौहर हंसते हुए एक रेस्टोरेंट के बाहर जाते हैं और वहां पर खड़े एक शख्स से पूछते हैं कि 'आलिया भट्ट के नाम पर कोई बुकिंग है?'... ये शख्स रेस्टोरेंट का मैनेजर मालूम होता है जो करण को साफ कह देता है कि 'इस वक्त कोई बुकिंग नहीं है'.

ये भी पढ़ें- Karan Johar ने किसे कहा भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा फिल्ममेकर? 

 

 

 

करण जौहर वीडियो में दो-तीन बार एक ही बात पूछते हैं लेकिन फिर भी रेस्टोरेंट मैनेजर उन्हें वहां एंट्री नहीं लेने देता है. इसके बाद करण के झेंप जाते हैं और वीडियो में मुंह बनाकर वहां से आगे बढ़ते दिखाई देते हैं. वहीं, वीडियो में कैमरे के पीछे से सारा अली खान की आवाज आती है. वो करण का मजाक उड़ाते हुए कहती हैं कि मुझे लगता है कि ये इसलिए हुआ है क्योंकि करण ने हमसे टूडल्स कहा था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement