Advertisement

Koffee With Karan 7: आज ये सेलेब्रिटीज करेंगे चौंकाने वाले खुलासे, जानें- कहां और कितने बजे देखने को मिलेगा शो

Koffee With Karan 7 के पहले एपिसोड की डिटेल सामने आ चुकी हैं. इससे पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से जुड़ा प्रोमो चर्ता में रहा था. हाल ही में ये पता चल गया है कि शो दर्शक कब और कहां पर देख पाएंगे. शो के पहले एपिसोड (Koffee With Karan 7 Episode 1) की टाइमिंग भी सामने आ चुकी है और करण ने अपने सेट की एक झलक भी शेयर कर दी है. इन सब बातों ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है.

Latest News
Koffee With Karan 7: आज ये सेलेब्रिटीज करेंगे चौंकाने वाले खुलासे, जानें- कहां और कितने बजे देखने को मिलेगा शो

 Karan Johar, Koffee With Karan 7: करण जौहर, कॉफी विद करण 7

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 (Koffee With Karan 7) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं शुरू हो गई हैं. ये शो आज ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. करण जौहर का मोस्ट अवेटेड शो फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर देख पाएंगे. इसके साथ ही ये भी सामने आ चुका है कि इस बार पहले एपिसोड (Koffee With Karan 7 First Episode Guest) के गेस्ट कौन होने वाले हैं? बताया जा रहा है कि शो के पहले एपिसोड की झलक करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी कर दी है. इसके अलावा मेकर्स ने शो की टाइमिंग (KWK Time) से जुड़ी जानकारी भी दे दी है.

'कॉफी विद करण' सीजन 7 के लिए मेकर्स ने एक दिलचस्प कॉम्बिनेशन रखा है. ये इस शो का सातवां सीजन है जिसे 7 जुलाई को रिलीज किया गया है. वहीं, टाइमिंग की बात करें तो इस शो का पहला एपिसोड शाम 7 बजे ही रिलीज किया जा चुका है. इस शो के पहले गेस्ट होने वाले हैं बॉलीवुड के दो बड़े सितारे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जिनका प्रोमो करण जौहर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर चुके हैं. यहां देखें KWK की पहली झलक-

ये भी पढ़ें- Ranveer Singh ने काले कीड़े को कच्चा चबा डाला, वीडियो देखकर बोले- फेक है ये सब!

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

बता दें कि आज के एपिसोड में आलिया और रणवीर सिंह की दोस्ती और कमाली की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी. इन दोनों सेलेब्रिटीज से जुड़ा प्रोमो पहले ही सामने आ चुका है जिसमें रणवीर ने खुद को आलिया का 'सखी' बताया है. वहीं, करण के अजीब सवालों का जवाब देते हुए दोनों ने ही निजी जिंदगी को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt को शादी के बाद पता चला सुहागरात का सच, Ranveer Singh ने भी खोला बेडरूम सीक्रेट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement