Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

मशहूर एक्टर Dhruwan के साथ भयानक हादसा, काटना पड़ा पैर, ओवरटेक के चक्कर में हुई घटना

Kannada Actor Suraj Kumar Dhruwan भीषण हादसे का शिकार हो गए हैं. सबसे ज्यादा चोट उन्हें पैर में आई थी.

मशहूर एक्टर Dhruwan के साथ भयानक हादसा, काटना पड़ा पैर, ओवरटेक के चक्कर में हुई घटना

Kannada Actor Dhruwan Bike Accident: कन्नड़ एक्टर बाइक एक्सिडेंट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ध्रुवन (Dhruwan) के नाम से मशहूर कन्नड़ अभिनेता सूरज कुमार (Suraj Kumar) फिल्मों के साथ- साथ अपने बाइक प्रेम को लेकर भी अकसर सुर्खियों में रहते हैं. सूरज के साथ हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक चलाते वक्त 24 जून को उनका भयानक एक्सिडेंट हो गया है और इस हादसे में अभिनेता को गंभीर रूप से घायल हो गए और सबसे ज्यादा चोट उनके पैर पर आई. बताया जा रहा है कि हालत बिगड़ने की वजह से सूरज को अपना एक पैर गंवाना पड़ा है.

साउथ के जाने माने अभिनेता सूरज कुमार सोशल मीडिया पर अपनी बाइक्स फ्लॉन्ट करते हुए बाइक लव के बारे में फैंस को अकसर बताते दिख जाते हैं. बाइक लवर सूरज के पास एक से बढ़कर एक गाड़िया हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 जून को वो अपनी बाइक से ऊटी जा रहे थे. इस दौरान वो शाम के करीब 4 बजे बेंगलुरु में बेगुर के पास मैसूरु-गुंडलूपर राजमार्ग से गुजर रहे थे. यहां उनके आगे एक ट्रैक्टर जा रहा था और अभिनेता इस ट्रैक्टर को ओवरटेक करने लगे, तभी अचानक बैलेंस बिगड़ गया. एक्टर की बाइक लॉरी से जा टकराई और वो भीषण हादसे का शिकार हो गए.

ये भी पढ़ें- Girlfriend को थप्पड़ मारना लड़के को पड़ा भारी, वीडियो में South सुपरस्टार Naga Shaurya ने यूं निकाली हेकड़ी

Kannada Actor Suraj Kumar

एक्टर को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी हालत बिगड़ने लगी. बताया जा रहा है कि उनकी जान को खतरा देखते हुए डॉक्टर्स ने एक्टर का दाहिना पैर काटने का कड़ा फैसला लिया. इस मामले पर अभी एक्टर के परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है. बता दें कि सूरज ने बतौर एक्टर 2019 में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था. उनका फिल्मी करियर अभी चलना शुरू ही हुआ था कि एक्टर को इस जिंदगी बदल देने वाले हादसे से गुजरना पड़ा. सूरज के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Vijay Deverakonda की इस हरकत से थिएटर मालिक को हुआ बड़ा नुकसान, गुस्से में बोले- आप कोंडा नहीं एनाकोंडा हैं!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement