Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sanjay kapur death: मधुमक्खी ने ली संजय कपूर की जान, कंगना रनौत का चौंकाने वाला बयान

कंगना रनौत ने संजय कपूर के निधन पर इंस्टाग्राम के जरिए शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. संजय कपूर (जो करिश्मा कपूर के पूर्व पति रहे हैं) पोलो ग्राउंड में खेलते समय अचानक एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई. जिससे उनकी मौत हो गई.”

Sanjay kapur death: मधुमक्खी ने ली संजय कपूर की जान,  कंगना रनौत का चौंकाने वाला बयान

kangana ranaut on Sanjay Kapoor death

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनकी मौत 53 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई, लेकिन यह मामला अब और ज्यादा चौंकाने वाला हो गया है. दरअसल, कंगना रनौत के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

कंगना रनौत का चौंकाने वाला दावा 

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर संजय कपूर के निधन पर दुख जताते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा “एक और अविश्वसनीय घटना हुआ है. संजय कपूर पोलो ग्राउंड में खेल रहे थे, तभी अचानक उनके मुंह में एक मधुमक्खी घुस गई. जिसने उन्हें काटा और उनका विंडपाइप (श्वास नली) ब्लॉक कर दिया. वह सांस नहीं ले पा रहे थे.” कंगना ने आगे बताया कि संजय ने खुद ही मैच को बीच में रोकने की हिदायत दी, लेकिन इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. 

"2025 में लगातार हो रही अजीब घटनाएं"

कंगना ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि, “कितनी ट्रैजिक खबर है ये. मैं थक चुकी हूं ये सब जानकर. साल 2025 में एक के बाद एक अजीब घटनाएं हो रही हैं. ये घटनाएं हमारी मानसिक शांति और जीवनशैली पर गहरा असर डाल रही हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी सुरक्षित रहें.” 

संजय कपूर की मौत से बॉलीवुड सदमे में 

संजय कपूर के अचानक निधन की खबर से न सिर्फ कपूर परिवार बल्कि पूरा बॉलीवुड शोक में है. संजय एक पॉलिटिकल और बिजनेस बैकग्राउंड से जुड़े रहे और उन्होंने लंबे समय तक सामाज सेवा में भागीदारी निभाई थी. हालांकि, उनका फिल्मी करियर अधिक सक्रिय नहीं रहा, लेकिन करिश्मा कपूर से शादी के कारण वो लंबे समय तक चर्चाओं में रहे. 

मौत का कारण अभी साफ नहीं 

 भले ही कंगना रनौत ने मधुमक्खी से जुड़ा दावा किया हो, लेकिन आधिकारिक रूप से संजय कपूर की मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया है. अभी मेडिकल रिपोर्ट्स की पुष्टि आना बाकी है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement