Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'आप होंगे कमल हासन, लेकिन माफी मांगनी होगी...', कन्नड़ भाषा विवाद पर Kamal Haasan को HC की फटकार

Kamal Haasan Language Controversy: कमल हासन ने अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' कर्नाटक में रिलीज नहीं होने को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

Latest News
'आप होंगे कमल हासन, लेकिन माफी मांगनी होगी...', कन्नड़ भाषा विवाद पर Kamal Haasan को HC की फटकार

Kamal Haasan

Add DNA as a Preferred Source

कन्नड़ भाषा विवाद में अभिनेता कमल हासन को कर्नाटक हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने सवाल किया कि आप अपनी गलती के लिए पुलिस सुरक्षा क्यों मांग रहे हैं? आप होंगे कमल हासन ने लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं कर सकते. आपने गलती की है तो उसके लिए माफी मांगनी चाहिए. 

कमल हासन ने अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' कर्नाटक में रिलीज नहीं होने को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने कर्नाटक में फिल्म रिजीज करने को लेकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी.  जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, 'अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं करना चाहिए.

क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, कमल हासन ने हाल ही में फिल्म Thug Life के प्रमोशन के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि 'कन्नड़ भाषा तमिल से उत्तपन्न हुई है'. उनके इस बयान के बाद कर्नाटक में विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि कर्नाटक सरकार ने राज्य में फिल्म के रिलीज होने पर बैन लगा दिया. उन्होंने कमल हासन ने माफी मांगने की मांग की. लेकिन एक्टर ने यह कहकर माफी मांगने से इनकार कर दिया कि उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला.

इस मामले में कमल हासन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. लेकिन यह दांव उनको उलटा पड़ गया. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कमल हासन के वकील से पूछा कि क्या वे माफी मांगने को तैयार हैं? इसके लिए पीठ ने सुनवाई भी थोड़े देर के लिए टाल दी. कोर्ट ने कहा कि 1950 में सी. राजगोपालाचारी ने भी ऐसा ही बयान दिया था, लेकिन विरोध के बाद माफी मांग ली थी.

'पैसा कमाना चाहते हो लेकिन माफी नहीं मांग सकते'
जस्टिस नागप्रसन्ना पीठ ने कहा, 'जब वह माफी मांग सकते हैं, तो कमल हासन क्यों नहीं? आप कर्नाटक में फिल्म रिलीज कर पैसे कमाना चाहते हैं, लेकिन माफी नहीं मांग रहे. मैं भी आपकी फिल्म देखना चाहता हूं, लेकिन इस विवाद की वजह से नहीं देख पा रहा. अगर माफी नहीं मांगनी, तो कर्नाटक में फिल्म रिलीज क्यों करना चाहते हैं? एक माफी से सारी समस्या हल हो सकती थी. आपने बयान देना स्वीकार किया, फिर भी माफी से इनकार कर रहे हैं.'

इस पर कमल हासन के वकील ने दलील दी कि अभिनेता ने भाषा का कोई अपमान नहीं किया है. बता दें कि कमल हासन की ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन उससे पहले ही ये विवादों में फंस गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement