Advertisement

KRK ने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर कर डाली ऐसी भविष्यवाणी, Varun Dhawan को लेकर भी कह डाली बड़ी बात

KRK सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों या किसी फिल्म पर अपनी टिप्पणी को लेकर मीडिया की सुर्खियों बटोरते रहते हैं. केआरके बयानबाजी से भी पीछे नहीं हटते. एक बार फिर वो अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस ट्वीट में उन्होंने बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों को लेकर बड़ी बात कही है.

Latest News
KRK ने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर कर डाली ऐसी भविष्यवाणी, Varun Dhawan को लेकर भी कह डाली बड़ी बात

Kamal R Khan 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केआरके के नाम से मशहूर कमाल आर खान (Kamal R Khan) खुद को एक बड़ा फिल्म क्रिटिक बताते हैं. वो हमशा फिल्मों को लेकर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं और लगभग हर फिल्म का रिव्यू करते हैं. केआरके सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय देते नजर आते हैं. एक बार फिर वो अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने इस बार बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों को लेकर और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लेकर बड़ी बात कह दी है. इस ट्वीट के बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. 

दरअसल केआरके ने ट्वीट कर ये भविष्यवाणी की है कि साल 2022 में कोई भी बॉलीवुड की फिल्म हिट नहीं हो पाएगी. केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा- कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि कौन सी फिल्म हिट होगी? अगर ईमानदारी से कहूं तो 2022 में कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी. क्योंकि फिल्म कोई नहीं बना रहा है. हर कोई कॉरपोरेट घरानों को बेवकूफ बनाने के लिए प्रोजेक्ट बना रहे हैं. जरा सोचिए कि वो फ्लॉपस्टर वरुण धवन को हर फिल्म के लिए 40 करोड़ दे रहे हैं.'

ये भी पढ़ें: ट्विटर पर लोगों को 5 हजार रुपए बांट रहे KRK, जानें- क्या होगी शर्त?

इस ट्वीट में केआरके ने वरुण धवन पर भी निशाना साधा है. उन्होंने वरुण को फ्लॉपस्टर तक कह डाला है. इससे पहले केआरके ने वरुण धवन की रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो का रिव्यू करते हुए अपने कहा था कि आखिर लोग करण जौहर की इस पंजाबी फिल्म को क्यों देखें. और वरुण धवन तो ओवर एक्टिंग का सम्राट हैं.

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म Samrat Prithviraj में खाली रहा सिनेमाघर? केआरके ने शेयर की फोटो

कमाल खान का विवादों से पुराना नाता रहा है. वो अपने बड़बोलेपन के कारण आए दिन किसी न किसी पर तंज कसते नजर आ जाते हैं. कई बार उनकी ये हरकतें उनपर भारी पड़ जाती हैं पर वो तब भी बाज नहीं आते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement