एंटरटेनमेंट
Kacha Badam सिंगर Bhuban Badyakar के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. उन्होंने अपना दर्द खुद बयां किया है.
डीएनए हिंदी: पश्चिम बंगाल के गावों में सड़कों पर घूम- घूम पर काचा बादाम (Kacha Badam) गाकर मशहूर हुए भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उनका कोई सिंगिंग वीडियो वायरल नहीं हुआ है बल्कि वो मुसीबत से जूझ रहे हैं. उन्होंने हाल ही में जो खुलासा किया है उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. भुबन ने बताया है कि उन्हें किसी शख्स ने ठग लिया है धोखे से एक कागजात पर साइन करवा लिए हैं, जिसकी वजह से वो अपना ही गाना नहीं गा पा रहे हैं. जिस गाने को गाकर वो मशहूर हुए अब उसी गाने को गाने की वजह से उन पर कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं.
Kacha Badam सिंगर के साथ हुआ फ्रॉड?
भुबन ने बताया है कि जैसे ही वो अपने गाए हुए गाने के साथ कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं वैसे ही उनके पास कॉपीराइट का नोटिस आ जाता है और वो वीडियो शेयर होने से रोक दिया जाता है. भेजकर रोका जा रहा है. हाल ही में उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया कि गोपाल नाम के एक शख्स ने उन्हें ठगा है और 3 लाख रुपये देकर धोखे से कुछ दस्तावेज साइन करवा लिए थे.
ये भी पढ़ें- Kacha badam सिंगर से मुफ्त में बनवाया वीडियो, अभी तक नहीं दिए पैसे
पहले कहा YouTube पर अपलोड करूंग फिर खरीद लिया Copyright
भुबन से गोपाल ने कहा था कि वो अपने यूट्यूब पर पर इस गाने को चलाने की इजाजत के लिए दस्तावेज साइन करवा रहे हैं लेकिन अब वो कह रहा है कि मैंने कॉपीराइट खरीद लिया है. भुबन कहते हैं कि 'मैं तो एक अनपढ़ इंसान हूं. मुझे तो ये सब समझ नहीं आता ये जानते हुए मेरा फायदा उठाया गया है'. उन्होंने कहा कि वो कुछ कमाई नहीं कर पा रहे हैं और वो पिछली कमाई के पैसों से जो घर बनवा रहे थे, उसका काम भी रुक गया है. भुबन को डर है कि अगर कुछ नहीं किया गया तो उनके घर में खाने के भी लाले पड़ जाएंगे.
ये भी पढ़ें- 10 साल से Kacha Badam गाकर मूंगफली बेच रहे थे भुबन, 300 रुपए में चला रहे थे घर
रातों- रात हुए थे मशहूर
भुबन बड्याकर अपनी साइकिल पर मूंगफली का थैला लटकाकर गली- गली में घूमत हुए 'काचा बादाम' गाकर लोगों से अपनी मूंगफली खरीदने की अपील करते थे. उनके गाने का अंदाज इतना सुरीला और अलग था कि हर कोई उन्हें सुनने के लिए बाहर आ जाता था. दिलचस्प बात ये है कि इस गाने के बोल और धुन सबकुछ उन्होंने खुद ही बनाया था. वहीं, अचानक एक दिन किसी ने भुबन का गाते हुए वीडियो शेयर कर दिया और भुबन रातों रात स्टार बन गए. हालांकि, अब वो अपना ही गाना नहीं गा पा रहे हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.