Advertisement

K-Pop Singer Haesoo Suicide: होटल के कमरे में मिली लाश, जानें फैंस को क्यों संदिग्ध लग रहा मामला?

Pop Singer Haesoo Passed Away: सिंगर के फैंस हैरान हैं और 29 की उम्र में आत्महत्या की बात को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं.

K-Pop Singer Haesoo Suicide: होटल के कमरे में मिली लाश, जानें फैंस को क्यों संदिग्ध लग रहा मामला?

K Pop Singer Haesoo Commits Suicide: के पॉप सिंगर ने की आत्महत्या (Photo- @kpopable.23/Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: K-Pop Singer Haesoo Passed Away: साउथ कोरियन ट्रॉट सिंगर हेसू को लेकर शॉकिंग खबर आ रही है. 29 की उम्र में हेसू, ये दुनिया छोड़कर चली गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने आत्महत्या (K-Pop Singer Haesoo Suicide) कर ली है. दावा किया जा रहा है कि हेसू का शव उनके होटल रूम में पाया गया है. अचानक आई उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया हैं. परिवार और फैंस तो अभी तक इस खबर पर यकीन नहीं कर पाए हैं. कई सेलेब्रिटीज ने हेसू के निधन के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शोक जाहिर किया है.

हेसू, साउथ कोरिया की जानी- मानी सिंगर थीं और आए दिन इवेंट्स में बिजी रहती थीं लेकिन कुछ दिनों पहले वो एक इवेंट पर नहीं पहुंचीं, जिसके बाद आयोजकों ने सिंगर की गुमशुदगी की शिकायत की. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ताल किए जाने पर पुलिस को 13 मई को, हेसू का शव उनके होटल रूम से मिला. बताया ये भी जा रहा है किसी तरह की गलत खबर फैलने से बचाने के लिए पुलिस ने फौरन सिंगर की मौत की खबर पब्लिक नहीं की थी. हालांकि, अभी भी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि सिंगर ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया है?

ये भी पढ़ें- Singer KK Last Song Mon Re: मौत के बाद आखिरी बार स्क्रीन पर दिखे दिग्गज सिंगर, नम हुईं फैंस की आंखें

बता दें कि हेसू ने 2019 में मिनी-एल्बम 'माई लाइफ, मी' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. 29 की उम्र में उन्होंने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना ली थी. कई लोगों को हेसू की मौत संदिग्ध लग रही है क्योंकि सिंगर ने मौत से पहले 20 मई को एक ईवेंट फाइनल किया था, जिसके लिए वो तैयारी भी कर रही थीं. हालांकि, पुलिस का दावा है कि उन्हें सुसाइड नोट मिला है और इस वजह से इसे आत्महत्या करार दिया गया है. बता दें कि हेसू अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब एक्टिव रहती थीं और फैंस के साथ लाइव आकर बातचीत भी करती थीं.

ये भी पढ़ें- Nasir Faraaz Passed Away: बाजीराव मस्तानी के गाने लिखने वाले गीतकार का निधन, सीने में उठा था दर्द

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement