Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Isha Ambani Baby: अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारियां, जुड़वा बच्चों की मां बनीं ईशा अंबानी

ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पीरामल (Anand Piramal) जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं.

Isha Ambani Baby: अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारियां, जुड़वा बच्चों की मां बनीं ईशा अंबानी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अंबानी परिवार में एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं. ईशा अंबानी (Isha Ambani) और दामाद आनंद पीरामल (Anand Piramal) जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं. इस खबर के सामने आते ही दोनों परिवारों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है. परिवार ने मिलकर नन्हें मेहमानों का नामकरण भी कर दिया गया है. जुडवा बच्चों में लड़की का नाम आदिया तो वहीं, लड़के नाम कृष्णा रखा गया है.

आपको बता दें कि ईशा और आनंद 12 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे. इस शादी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) समेत देश-दुनिया के कई बड़े सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे. आनंद पीरामल हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं. वहीं, ईशा खुद रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं. महज 23 साल की उम्र में उन्होंने रिलायंस का कारोबार संभालने में पिता मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का हाथ बंटाना शुरू कर दिया था और आज वो इसकी चेयरमैन हैं. 

यह भी पढ़ें- Alia-Ranbir की बेटी का नाम हुआ फाइनल, सुनकर इमोशनल क्यों हुईं दादी नीतू कपूर?

वहीं, नन्हें आदिया और कृष्णा के आने से अब अंबानी फैमली में तीन छोटे बच्चे हो गए हैं. मुकेश अंबानी 2020 में ही दादा बन गए थे. 10 दिसंबर 2020 को दिग्गज बिजनेसमैन के बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने बेटे पृथ्वी को जन्म दिया था. मुकेश और नीता अंबानी कई मौकों पर अपने पोते पृथ्वी के साथ देखे गए हैं. वहीं, अब नाना बनने के बाद भी उनकी खुशी सातवें आसमान पर है.
 
इस गुड न्यूज को लेकर अंबानी परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट जारी कर कहा, 'हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. ईशा और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं. बेटी का का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है.'

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt ने मां बनने के बाद शेयर की First Photo, दिखाई ये खास चीज!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement