Advertisement

IPL 2025 Opening Ceremony: श्रेया घोषाल के गानों के साथ आया 'बालिग' IPL 2025, ओपनिंग सेरेमनी में गानों पर खूब झूमे लोग

IPL 2025 Opening Ceremony Updates: IPL 2025 का पहला मैच शुरू होने से पहले ईडन गार्डन्स में Shreya Ghoshal ने अपने गानों से समा बांधा. सिंगर ने अपने कई हिट गाने गाए.

Latest News
IPL 2025 Opening Ceremony: श्रेया घोषाल के गानों के साथ आया 'बालिग' IPL 2025, ओपनिंग सेरेमनी में गानों पर खूब झूमे लोग

IPL 2025 Opening Ceremony Updates: Shreya Ghoshal

Add DNA as a Preferred Source

IPL 2025 Opening Ceremony Updates: इंतजार खत्म हुआ. आज यानी 22 मार्च 2025 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) 2025 का उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है. पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाला है. इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. उन्होंने इस इवेंट में अपने कई हिट सॉन्ग गाए जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इसके तमाम वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.

बॉलीवुड स्टार और केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने आईपीएल की 18वीं वर्षगांठ पर स्पीच भी दी. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह की शुरुआत की थी. इसके बाद श्रेया घोषाल ने आईपीएल में जादू बिखेरा. उन्होंने सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी को समर्पित एक-एक गाना गाया. उन्होंने मेरे ढोलना, घूमर, सामी सामी और रंग दे बसंती गाने गाए. उन्होंने कर हर मैदान फतेह और ओम शांति ओम भी गाया. स्टेडियम में मौजूद लोग उनके गानों पर झूम उठे. 

बता दें कि आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. ऐसे में ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया के अलावा अरिजीत सिंह, दिशा पाटनी भी परफॉर्म करेंगे. 

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan, प्रीति-जूही से लेकर Anushka तक, क्रिकेट नहीं खेलते, फिर भी IPL में पूरी महफिल लूट लेते हैं ये 7 फिल्मी सितारे

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement