Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Humaira Asghar Ali की मौत बनी क्रिमिनल केस, मर्डर को लेकर दर्ज हुई याचिका

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर अली (Humaira Asghar Ali) की रहस्यमयी मौत में एक नया मोड़ आया है. अब इस घटना को मर्डर केस के तौर पर देखा जाएगा और अलग तरह से जांच शुरू की जाएगी, क्योंकि इसको लेकर हाल ही में एक याचिका दायर की गई है.

Latest News
Humaira Asghar Ali की मौत बनी क्रिमिनल केस, मर्डर को लेकर दर्ज हुई याचिका

Humaira Asghar Al

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर अली (Humaira Asghar Ali) की रहस्यमयी मौत की चौंकाने वाली घटना के बारे में हाल ही में खुलासा हुआ है. उनकी मौत से सभी हैरान हैं. एक्ट्रेस की मौत उनके किराए के मकान में 9 महीने पहले हुई थी. वहीं, अब एक्ट्रेस की मौत ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. हाल ही में एक नई याचिका में दावा किया गया है कि हुमैरा की कथित तौर पर हत्या की गई थी. एक्ट्रेस की मौत अब क्रिमिनल केस बन गया है, जिसे शुरुआत में एक एक्सीडेंट माना जा रहा था. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुमैरा का शव बुरी हालत में 8 जुलाई 2025 को कराची के डिफेंस फेज VI स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला था. उनकी अचानक मौत के बाद जांच करते हुए पुलिस ने फोन रिकॉर्ड्स, बैंक स्टेटमेंट और गवाहों के बयानों से सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. 

एआरवाई न्यूज के मुताबिक कराची की सिटी कोर्ट में शाहजैब सोहेल की दायर याचिका ने हुमैरा की रहस्यमयी मौत की जांच में बदलाव ला दिया है. दायर याचिका के मुताबिक शाहजैब ने बेबाकी से दावा किया कि हुमैरा की हत्या की गई थी और अदालत से रिक्वेस्ट की है कि वह हुमैरा के माता पिता को जांच के बारे में जानकारी दें. शाहजैब ने कथित तौर पर अपार्टमेंट के वीडियो एविडेंस को हाइलाइट किया और हुमैरा के परिवार से अलग संबंधों के बारे में भी खुलासा किया है. याचिकाकर्ता ने हुमैरा के शव के बारे में कंफ्यूजन पर बात की और इसके कारण कराची शहर की अदालत ने इसे आपराधिक मामले के रूप में माना है.

यह भी पढ़ें- कराची स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गईं पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर अली, कई दिनों से फ्लैट में था शव

पुलिस ने बरामद की ये चीजें

जांच को लेकर द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस को तीन मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक लैपटॉप मिला है. वे उसकी डायरी की मदद से पासवर्ड तोड़ने में कामयाब रहे हैं. अब पुलिस हुमैरा असगर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए प्राइवेट चैट और मैसेज की जांच कर रही है. ब्लैकमेल की किसी भी संभावना का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है. टीम ने हुमैरा के बैंक खाते की जांच की, जिससे कई जानकारी सामने आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें- 'उंगलियां और नाखून सड़े, शरीर में पड़े कीड़े' पाकिस्तानी हसीना Humaira Asghar की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कर देगी हैरान

शरीर में पड़े कीड़े

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुमैरा का शरीर सड़ चुका था, क्योंकि उनकी मौत 9 महीने पहले हो गई थी. इसी कारण शव का डीएनए निकालना भी मुश्किल काम था. बता दें कि एक्ट्रेस का शरीर काफी हद तक सड़ गया था, उनके शरीर में कीड़े लग गए थे, और अंदरूनी भाग काले हो चुके थे. यहां तक कि दिमाग भी पूरी तरह से सड़ गया था. 

पेरेंट्स ने बॉडी लेने से किया इनकार

वहीं, एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आने के बाद उनके पेरेंट्स ने शव लेने से इनकार कर दिया था. हुमैरा के पेरेंट्स ने इस घटना पर कोई कानूनी कदम नहीं उठाया और कई महीनों से उनकी किसी भी जानकारी को लेकर भी उन्होंने कहीं कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement