Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Breast Cancer से जूझ रहीं Hina Khan फिर बनीं मिसाल, रैंप पर लड़खड़ाई तो Kartik Aaryan ने यूं संभाला

Hina Khan कैंसर से जूझ रही हैं. उन्होंने इस दौरान एक बार फिर रैंप वॉक किया है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Latest News
Breast Cancer से जूझ रहीं Hina Khan फिर बनीं मिसाल, रैंप पर लड़खड़ाई तो Kartik Aaryan ने यूं संभाला

Hina Khan हिना खान

Add DNA as a Preferred Source

टीवी से लेकर बॉलीवुड में पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) बीते कुछ समय से अपने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज को लेकर खबरों में हैं. वो लगातार अपनी कीमोथेरेपी करवा रही हैं और अपनी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं. इन सब तकलीफों के बावजूद हिना ने हौसला नहीं छोड़ा और वो फिर से रैंप पर वॉक (Hina Khan ramp walk) करती नजर आईं. हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसको लेकर फैंस परेशान हो गए हैं. 

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने पिछले दिनों ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया था. उनकी हिम्मत की लोगों ने खूब तारीफ की थी. एक बार फिर वो मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के लिए रैंप पर उतरीं. मनीष मल्होत्रा ने ये शो भारत के सार-सेवा, साहस, संस्कृति का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और सोनाली बेंद्रे समेत बॉलीवुड के कई स्टार शामिल हुए.

वहीं एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रैंप पर जब कार्तिक आर्यन संग गले मिलने के लिए आगे बढ़ीं तो उनका पैर लड़खड़ा गया. इसमें कार्तिक हिना को संभालते हुए दिखे. फैंस का मानना है कि हिना कैंसर की वजह से काफी कमजोर पड़ गई हैं और उनकी हालत खराब हो रही है. फिलहाल लोग हिना के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. 


ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस नहीं एयरहोस्टेस बनना चाहती थी ये हसीना, आज हैं टीवी की हाईएस्ट पेड स्टार


हिना खान ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि वे ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और वे स्टेज थ्री पर हैं. इस खबर ने उनके फैंस और सेलेब्स को परेशान कर दिया था और सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: कैंसर से जंग के बीच लाल जोड़ा पहन Hina Khan ने किया रैंप वॉक, ब्राइडल लुक से जीता फैंस का दिल


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement