Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कैंसर को खुद दी मात फिर Hina Khan का पहले कीमो सेशन में दिया साथ, इस एक्ट्रेस की फैंस कर रहे खूब तारीफ

Hina Khan ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर Mahima Chaudhry को खास अंदाज में बर्थडे विश किया. हिना ने बताया कि एक्ट्रेस उनके साथ इस मुश्किल समय में खड़ी रहीं.

Latest News
कैंसर को खुद दी मात फिर Hina Khan का पहले कीमो सेशन में दिया साथ, इस एक्ट्रेस की फैंस कर रहे खूब तारीफ

Hina Khan Mahima Chaudhry

Add DNA as a Preferred Source

मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) बीते कई दिनों से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर (Hina Khan Breast Cancer) से जूझ रही हैं. इस खबर को सुन उनके फैंस सन्न रह गए थे और जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे थे. वहीं उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) की जमकर तारीफ की. हिना ने बताया कि उनके पहले कीमो सेशन के दौरान महिमा उनसे मिलने पहुंची थी और उनका हौसला बढ़ाया था. 

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी के बर्थडे के खास मौके पर हिना खान ने एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें हिना खान अस्पताल के बेड पर महिमा के साथ नजर आईं. हिना ने इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें लिखा 'ये तस्वीर मेरे पहले कीमो के दिन की है. उस दिन अस्पताल में एक महिला मेरे सामने ऐसे आईं जैसे वो कोई परी हों. उन्होंने मेरे साथ समय बिताया और मुझे प्रेरित भी किया. मेरे जीवन के इस सबसे कठिन दौर में मेरे सामने मेरा मार्ग रोशन किया. वो एक हीरो हैं. वो एक सुपर ह्यूमन बीइंग हैं.'

हिना ने आगे लिखा 'उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया और हर कदम पर मुझे दिलासा दिया है. उसकी कठिनाइयां मेरे जीवन के सबक बन गईं. उनका प्यार और दयालुता मेरा बेंचमार्क बन गई और उसका साहस मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य बन गया. हम दोस्त बन गए और अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए लेकिन उसने मुझे कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं अकेली हूं. जन्मदिन मुबारक प्यार.'


ये भी पढ़ें: कैंसर ट्रीटमेंट से झड़ रहे बाल तो Hina Khan ने मुंडवाया सिर, वीडियो देख फैंस ने किया एक्ट्रेस के जज्बे को सलाम


बता दें कि एक्ट्रेस महिमा चौधरी आज अपना 51 वां बर्थडे मना रही हैं. वो परदेस, धड़कन, दाग, दिल है तुम्हारा जैसी तमाम शानदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ काफी मुश्किल भरी रही. उन्होंने तलाक, रोड एक्सिडेंट और कैंसर से जंग जीती है.


ये भी पढ़ें: Breast Cancer के इलाज के बीच नई बीमारी का शिकार हुईं Hina Khan, खाना पीना हुआ बंद


Hina Khan की ऐसी है हालत
बात करें हिना खान की तो उन्होंने खुलासा किया था कि वो स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. इसने उनके फैंस काफी हैरान परेशान कर दिया था. वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया है कि कीमोथेरेपी के दौरान उन्हें म्यूकोसाइटिस नाम की बीमारी का पता चला है. ऐसे में उनकी तकलीफें और बढ़ गई हैं पर वो मुस्कुराकर इसका सामना कर रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement