Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला, गुरुग्राम में बदमाशों ने कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

राहुल फाजिलपुरिया की पुलिस सुरक्षा वापस ली गई थी. उनकी सुरक्षा में हरियाणा पुलिस के दो जवान तैनात रहते थे. फाजिलपुरिया को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्हें यह सिक्योरिटी मिली थी.

Latest News
हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला, गुरुग्राम में बदमाशों ने कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Rahul Fazilpuria

Add DNA as a Preferred Source

हरियाणवी सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ है. गुरुग्राम में सिंगर की गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. फाजिलपुरिया पर हमला उस वक्त हुआ जब वह सोमवार देर शाम गुरुग्राम सेक्टर 71 में अपनी गाड़ी से सोसायटी से बाहर निकल रहे थे. पुलिस जांच में जुट गई है.

राहुल फाजिलपुरिया सिंगर के साथ-साथ रैपर भी हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक हरियाणवी गाने गाये हैं. फाजिलपुरिया की फॉर्च्यूनर कार पर बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की. जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

बता दें कि हाल ही में राहुल फाजिलपुरिया की पुलिस सुरक्षा वापस ली गई थी. उनकी सुरक्षा में हरियाणा पुलिस के दो जवान तैनात रहते थे. फाजिलपुरिया को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्हें यह सिक्योरिटी मिली थी.

राहुल फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है. वह गुरुग्राम के छोटे गांव फाजिलपुर झारसा के रहने वाले हैं. उन्होंने साल 2024 में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर गुरुग्राम से चुनाव लड़ा था. हालांकि, वह हार गए थे.

सांप के जहर विवाद में आया था नाम
राहुल फाजिलपुरिया यूट्यूबर एल्विश यादव के कॉलाबोरेटर्स में से एक हैं. कथित सांप का जहर इस्तेमाल करने मामले में उनका नाम भी सामने आया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement