एंटरटेनमेंट
Hanuman Ansh Success Story: फिल्म 'हनुमान: अंश' को दर्शकों का भरपूर प्यार लगातार मिल रहा है. प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इसके सफल होने के 5 कारण बताए हैं. मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं.
Hanuman Ansh Success Story: बॉलीवुड में अक्सर देखा ही होगा कि बड़े स्टार्स, भारी-भरकम बजट और बड़े प्रमोशन वाली फिल्मों की चर्चा हर जगह होती है लेकिन कभी ऐसी फिल्में लोगों का प्यार अपनी ओर खींच लेती हैं, जिसके बारे में शायद कभी सोचा भी नहीं होता है. आज हम उस फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है. इन दिनों 'हनुमान अंश' की कहानी लोगों को खूब भा रही है. फिल्म ने शुरुआत में भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी हो, लेकिन बाद में दर्शकों के बीच इसकी बढ़ती चर्चा देखकर हर कोई हैरानी में रह गया.
शोभिनव सत्या, विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, सुगंधा मल्होत्रा, भगवन्दास पटेल और नेहा परंजपे ने इस फिल्हम में अहम भूमिका निभाई है.
फिल्म की कमाई ने तो मेकर्स को भी हैरान कर दिया. 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इस फिल्म की सफलता के बारे में लोगों को खुलकर कई सारी इसके पीछे की कहानी बताई है. एक इंटरव्यू में नम्रता सिंह की कहानी सिर्फ एक फिल्म के सफल होने की नहीं है बल्कि किसी प्रोजेक्ट पर आखिरी दम तक विश्वास को कैसे बनाए रखा जाता है, उसको भी बेहतर तरीके से समझाया है. नम्रता सिंह ने फिल्म हिट के 5 कारणों के बारे में बताया है.
क्या है 'हनुमान अंश' की सफलता का राज?
नम्रता सिंह ने 'बॉलीवुड लाइफ' से बातचीत में कई सारे कारणों के बारे में बताया है. उनका कहना ये था कि फिल्म की सफलता के पीछे सिर्फ एक कारण नहीं है, बल्कि कहानी, विषय, दर्शकों का भावनात्मक जुड़ाव और फिल्म को लेकर लोगों में आपसी बातचीत इसका सबसे बड़ा कारण है. उन्होने आगे बातचीत में 5 कारणों को भी गिनवाया है जैसे-
1. मजबूत माउथ पब्लिसिटी
'नम्रता सिंह' ने बताया है कि मजबूत माउथ पब्लिसिटी के कारण ही फिल्म हिट होने का सबसे बड़ा कारण है. फिल्म की शुरुआत काफी धीमी थी, लेकिन धीरे-धीरे लोग सिनेमा में गए और दूसरे लोगों को भी इसके बारे में बताया और वो धीरे-धीरे हिट होनी शुरू हुई. इसमें बाबा का भी आशीर्वाद है.
2. फिल्म के गानों ने जीता फैंस का दिल
नम्रता ने आगे फिल्मों के गानों के बारे में बताया है, कि कैसे वो धीरे-धीरे लोगों के दिलों में बस गया. 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डर दाई' सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. फिल्म हिट होने का सबसे बड़ा कारण इसका गाना भी है. इस भजन को सुनील लोधी ने गया है. पार्वती, आवागमन नम्रता का पसंदीदा गाना है. नम्रता ने कहा ये जो सभी गाने है इनका बहुत बड़ा हाथ है फिल्म को हिट करवाने के पीछे.
3. नीम करोली बाबा की कृपा
नम्रता ने बताया कि इसको तो हिट होना ही था क्योकि नीम करोली बाबा की कृपा है. जीवन में हर किसी को हील होने जरूरत है और बाबा जी सबसे बड़े हीलर हैं और लोगों को उनकी कहानी दिलों को छू गई. फिल्म का नाम 'हनुमान अंश' इसलिए रखा क्योंकि यह नाम ही फिल्म का पूरा उद्देश्य दिखा रहा है.
नम्रता ने आगे कहा- नीम करोली बाबा ने कहा था कि जब भी तुम मुझे याद करोगे में उसी समय तुम्हारे पास आऊंगा और देखों ये तो उनकी कृपा ही है, जो फिल्म एकदम से हिट हो गई है.
4. लोगों का आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था से गहरा जुड़ाव
नम्रता सिंह ने बताया कि आजकल लोगों का आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था से गहरा जुड़ाव है और इसकी कहानी लोगों के दिलों को छू गई. जब किसी फिल्म में ऐसी कहानी दिखाई जाती है, जिससे दर्शकों की आस्था जुड़ी हो, तो वो लोगों को बेहद ही पसंद आती है.
5. नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित
'हनुमान अंश' के हिट होने की वजह नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित कहानी है, जो लोगों को खूब पसंद आई. उनके जीवन और शिक्षाओं से जुड़े कई किस्से लोगों के बीच आज भी सुनने को मिलते हैं.
नीम करोली बाबा की शिक्षाओं में प्रेम, सेवा, भक्ति और इंसानियत जैसे पहलू को लोगों ने खूब प्यार दिया. यही कारण है कि फिल्म देखने के बाद लोग इसके बारे में दूसरों से भी बात कर रहे हैं.
क्यों अलग है 'हनुमान अंश' की सफलता?
'हनुमान अंश' की शुरुआत काफी धीमी रही थी. आज के समय में दर्शकों के पास मनोरंजन के लिए बड़े बजट की फिल्में, ओटीटी सीरीज, टीवी शोज काफी कुछ कंटेंट सोशल मीडिया पर देखने के लिए मिल जाता है. 'हनुमान अंश' की सफलता खास इसलिए है क्योकि इसके पीछे आस्था और भावनाओं का कनेक्शन है. नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से जुड़ी कहानी और इसके गानों ने लोगों के कनेक्शन को और भी ज्यादा मजबूत किया है.
आस्था से जुड़ी कहानी ने लोगों का जीता दिल
'हनुमान अंश' की सफलता के पीछे लोगों की आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था, नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से कहानी का जुड़ाव, फिल्म के गानों की लोकप्रियता, बाबा की कृपा ये सभी का बहुत बड़ा हाथ है.
आज भी फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म को मिल रहा रिस्पॉन्स यह दिखाता है कि आज भी दर्शक ऐसी कहानियों को देखना पसंद कर रहे हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक के दिल को ये छू रहा है. 'हनुमान अंश' ने इसी कनेक्शन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया और टीम ने हौसले को बिल्कुल भी कम नहीं होने दिया.