Advertisement

मामा भांजे के बीच खत्म नहीं हो रहा विवाद, Krushna Abhishek पर भड़के Govinda और पत्नी Sunita, बोलीं 'सच सामने आएगा'

Govinda और उनके भांजे Krushna Abhishek के रिश्ते में पड़ी दरार खत्म नहीं हो रही है. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भांजे पर निशाना साधा है.

Latest News
मामा भांजे के बीच खत्म नहीं हो रहा विवाद, Krushna Abhishek पर भड़के Govinda और पत्नी Sunita, बोलीं 'सच सामने आएगा'

Govinda, wife Sunita and Krushna Abhishek

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच साल 2018 से अनबन चल रही है. दोनों ने कई मौकों पर एक दूसरे पर खुलकर वार किया जिसने काफी सुर्खियां बटोर हैं. हालांकि, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कई मौकों पर परिवारों के बीच चीजों को ठीक करने की कोशिश को लेकर बात भी की. इसी बीच एक बार फिर दोनों के बीच का विवाद चर्चा में है. हाल ही में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने एक इंटरव्यू में कृष्ण और उनकी बहन आरती सिंह को लेकर कई बातें कही. 

हाल ही में एक इंटरव्यू में जहां गोविंदा ने कहा कि वो मीडिया के जरिए पारिवारिक मामलों पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं तो वहीं उनकी पत्नी सुनीता अपने पति के बारे में दिए गए बयानों के लिए कृष्ण और आरती से नाराज दिखीं. सुनीता Bollywood Bubble को दिए इंटरव्यू में पहले तो कृष्णा के नाम पर चिढ़ गईं पर बाद में उन्होंने कई सारी बातें कहीं. उन्होंने कहा, 'प्लीज उनके बारे में मत पूछिए क्योंकि आपके शो में उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह सच नहीं था, इसलिए मुझे चिढ़ हो रही है.'

सुनीता ने आगे कहा, 'अब मुझे पछतावा होता है कि मैंने उनकी देखभाल क्यों की... उन्होंने झूठ क्यों बोला कि गोविंदा ने उन्हें सिर्फ 2000 रुपये दिए थे. यह सही नहीं है. वो मीडिया में बात करने की परवाह नहीं करते हैं तो फिर मुझे नहीं पता कि आप (गोविंदा) इतने परेशान क्यों हैं.' दरअसल ये बात सामने आई थी कि एक समय गोविंदा उन्हें शुरुआती दिनों में भत्ते के रूप में 2000 रुपये हर महीने देते थे.

ये भी पढ़ें: रूठे मामा Govinda की 'गालियां' खाने को तैयार हैं Krushna Abhishek, याद दिलाई खून की ताकत

पिछले साल एक इंटरव्यू में, कृष्ण अभिषेक और आरती सिंह ने कहा था कि उनके मामा गोविंदा ने उनकी आर्थिक रूप से मदद की थी. बता दें कि कृष्णा और आरती गोविंदा की बहन पद्मा के बच्चे हैं. दोनों लखनऊ में पले-बढ़े हैं. इसके बाद कृष्णा एक्टर बनने के लिए मुंबई चले आए और कुछ साल बाद आरती ने भी एक्टिंग लाइन ही पकड़ ली. 

ये भी पढ़ें: दुश्मनी नहीं मामा-भांजे का प्यार, Govinda ने Krushna के लिए वैष्णो देवी से मांगी थी खास मन्नत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement