Advertisement

Govinda ने गुस्से में भांजे Krushna Abhishek को मारा ताना, बोले- बेइज्जती करोगे फिर माफी मांगोगे...

Govinda ने Krushna Abhishek को लेकर नाराजगी जाहिर की है. वो भांजे के माफी मांग लेने से भी ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं.

Latest News
Govinda ने गुस्से में भांजे Krushna Abhishek को मारा ताना, बोले- बेइज्जती करोगे फिर माफी मांगोगे...

Govinda, Krishna Abhishek: गोविंदा, कृष्णा अभिषेक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) अब फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आते हैं लेकिन यू-ट्यूब पर अपने एक से बढ़कर एक डांस और म्यूजिक वीडियोज रिलीज करते दिख जाते हैं. बीते दिनों उनका नया गाना 'प्रेम करूं छूं' खूब चर्चाओं में रहा था. गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के साथ उनका विवाद जगजाहिर है. कृष्णा टीवी पर सबके सामने गोविंदा से माफी भी मांग चुके हैं लेकिन लेटेस्ट इंटरव्यू में गोविंदा ने जो कहा है उसे सुनकर जाहिर है कि वो अभी भी कृष्णा से बुरी तरह नाराज हैं.

Krushna Abhishek ने मांगी थी माफी

कृष्णा अभिषेक बीते दिनों मनीष पॉल (Manish Paul) के चैट शो में नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने मामा गोविंदा को लेकर खुलकर बात की थी. कृष्णा ने कहा था कि जब भी वो किसी इंटरव्यू में इस मामले में बात करते हैं, तो उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर या काटकर पेश किया जाता है, जिससे स्थिति बिगड़ जाती है. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.

कृष्णा ने शो पर कहा था कि 'चीची मामा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपको बहुत मिस करता हूं. मैं हमेशा ही आपको मिस करता हूं. आप कभी भी इन चीजों पर मत जाना कि मीडिया में क्या आया है और क्या लिखा है. मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे मेरे मामा के साथ खेलें. मैं आपको बहुत मिस करता हूं और मुझे पता है कि आप भी हमें याद करते होंगे'. कृष्णा ने माफी भी मांगी थी.

ये भी पढ़ें- गोविंदा को ऑफर हुई थी हॉलीवुड फिल्म Avatar? बताया- मेरी एक बात पर भड़क गए थे James Cameron

 

 

Govinda ने कही ये बात

वहीं, इसके बाद शो में गोविंदा भी आए और जब मनीष ने उनसे कृष्णा की माफी पर उनका रिएक्शन पूछा कि 'कृष्णा मेरी सबसे प्यारी बहन का लड़का है, मुझे नहीं लगता कि जितना प्यार उसे परिवार में मिला उतना किसको मिला होगा. मैं अपने कंधे पर लेकर उसे वैष्णों देवी गया था'. गोविंदा ने कहा- 'कृष्णा से मैं कहना चाहूंगा कि जिस वक्त वो एक्ट करते हैं या उनसे करवाया जाता है तो वो घर-परिवार को लेकर उतना ही करें, जिससे कोई हर्ट न हो'.

ये भी पढ़ें- दुश्मनी नहीं मामा-भांजे का प्यार, Govinda ने Krushna के लिए वैष्णो देवी से मांगी थी खास मन्नत

उन्होंने आगे कहा 'कृष्णा के बच्चे हुए तो मैं सुनीता को लेकर हॉस्पिटल गया. वैसे तो हमने बच्चे को देख लिया लेकिन हमें बच्चे के पास जाने को मना कर दिया गया तो मैंने सुनीता से कहा कि हो तो सकता है इसलिए मना कर दिया हो कि इंफेक्शन वगैरह हो सकता है. मैंने 4 बार कहा कि मैं हॉस्पिटल जाकर बच्चे को देख आया हूं. वो इस बात मानता ही नहीं है. हर इंटरव्यू में कहता है कि मेरे बच्चों को देखने नहीं आए'.

गोविंदा ने कृष्णा को ताना मारते हुए कहा- 'इसकी सोच ऐसे कैसे हो गई. आप नॉर्मल रहिए, आप चैनल के माध्यम से इंसल्ट करेंगे और चैनल पर ही माफी मांग लेंगे. कब आपसे मेरे मैं इतना परायापन आ गया. माफी मांगने की जरूरत पड़ गई और वो भी चैनल के माध्यम से, क्यों? आप विश्वास करने लगे हो कि आप बड़े आदमी हो गए हो. बाहर निकलो इससे. ये कब तक चलना है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement