एंटरटेनमेंट
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार गोविंदा की तबीयत अचनाक बिगड़ने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि वह अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और पूर्व सांसद गोविंदा के फैन्स के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. खबर है कि सुपस्टार गोविंदा की तबीयत अचानक से बिगड़ गई इसी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार डिसओरिएंटेशन के कारण मंगलवार रात 8 बजे अचानक गोविंदा की तबीयत बिगड़ गई. गोविंदा को उपनगरीय जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बारे में उनके मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने मंगलवार रात यह जानकारी दी.
अचानक हो गए थे बेहोश
हालांकि अभी उनकी तबीयत स्थिर है और वह आराम कर रहे है. 61 वर्षीय अभिनेता को कथित तौर पर उनके आवास पर बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल गोविंदा डॉक्टरों की निगरानी में है. उन्होंने कहा कि अभिनेता के महत्वपूर्ण मापदंडों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और डॉक्टर ज़रूरी जांच कर रहे हैं. ललित बिंदल ने बताया है कि गोविंदा के कई सारे मेडिकल टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
एक साल पहले लगी थी गोली
हालांकि इससे पहले भी गोविंदा एक साल पहले हॉस्पिटल में भर्ती हो चुके है. क्टर को करीब एक साल पहले अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली लग गई थी. उन्होंने बताया था कि वह अपने घर पर रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे और उनके हाथ से वह फिसलकर उनके बायें घुटने में लग गई. हाल ही में गोविंदा की बेटी टीना ने खुलासा किया था कि वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गई थीं. जहां उनका ऑपरेशन किया गया और गोली निकाली गई थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से