एंटरटेनमेंट
Asrani Passed Away: बॉलीवुड एक्टर गोवर्धन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. आज हम आपको उनके 10 मशहूर डायलॉग बताने डा रहे हैं.
दिवाली के मौके पर बॉलीवुड से दुखद खबर सामने आ रही है. दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी (Asrani Death) का निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने 84 साल की उम्र में सोमवार 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली. असरानी की मौत से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है. इस दुखद मौके पर आज आपको हम 10 मशहूर डायलॉग बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि उनके कौनसे डॉयलोग हैं.
असरानी का सबसे फेवरेट डायलॉग
बॉलीवुड में असरानी की दिग्गज कॉमेडियन एक्टर के तौर पर होती थी. एक समय ऐसा था बगैर असरानी के कॉमेडी के फिल्में हिट ही नहीं होती थी. 1975 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म शोले में असरानीने जेलर का रोल निभाया था. इस किरदार में उन्होंने दर्शकों को इतना हंसाया की उनका डायलॉग 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं…' आज भी बड़ा पॉपुलर है. रोल चार्ली चैपलिन और हिटलर की स्टाइल में उनका यह किरदार लोगों को खूब पसंद आया था.
असरानी के 10 मशहूर डायलॉग
350 से ज्यादा फिल्मों किया है काम
राजस्थान के जयपुर के रहने असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है. उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई आ गए और यहां थियेटर्स बगैरा में काम करने लगे. असरानी का पहला बड़ा ब्रेक 1967 में आई फिल्म 'हरे कांच की चूड़ियां' से मिला. हालांकि उन्होंने 350 से भी ज्यादा फिल्में की है और वो एक दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में शुमार थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.