Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Gia Manek wedding: स्टार प्लस की संस्कारी 'गोपी बहू' बनी दुल्हन, कौन हैं वरुण जैन जिनके संग शादी की तस्वीरें हो रहीं वायरल

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया मानेक, जिन्हें टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में “गोपी बहू” के किरदार से पहचान मिली. अब एक्ट्रेस ने एक्टर वरुण जैन से शादी कर ली है.आइए जानते है कोन है वरुण? जिनके साथ जिया की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही है .

Gia Manek wedding: स्टार प्लस की संस्कारी 'गोपी बहू' बनी दुल्हन, कौन हैं वरुण जैन जिनके संग शादी की तस्वीरें हो रहीं वायरल

gia manek wedding

Add DNA as a Preferred Source

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया मानेक को स्टार प्लस के काफ़ी चर्चित शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के किरदार में देखा गया है, जहां उन्हें अपनी एक नई पहचान मिली गोपी बहू और उनकी सास कोकिला मोदी की केमिस्ट्री को फैन्स ने काफ़ी पसंद किया है. जिया मानेक सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अपनी पर्सनल लाइफ को दूर रखती थीं. हाल ही में उन्होंने शादी रचा ली है और अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

कौन है जिया के जीवनसाथी?

जिया मानेक के पति वरुण जैन टीवी इंडस्ट्री के लिए कोई नया नाम नहीं हैं. उन्हें टेलीविज़न के बहुत से शो में देखा गया है. जैसे वरुण जैन स्टार प्लस के शो 'दिया और बाती हम' में मोहित राठी का किरदार में नजर आए थे. उसके बाद वरुण ने 'काली-एक अग्निपरीक्षा', 'मेरे अंगने में', 'पहरेदार पिया की' और 'रिश्ता लिखेंगे हम नया'जैसे फेमस शो में काम किया है. वरुण एक्टिंग से पहले मॉडलिंग करते थे, जिसके बाद उन्होंने अपने करियर की मुंह एक्टिंग की ओर मोड़ा. वरुण इंस्टाग्राम पर भी काफ़ी ऐक्टिव दिखते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gia Manek (@gia_manek)

पहले दोस्ती फिर हुई शादी

आपको बता दें कि जिया और वरुण जैन की पहली मुलाकात टीवी शो 'तेरा मेरा साथ रहे' से हुई थी. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफ़ी अच्छी दोस्ती हुई थी और फिर आगे चलते-चलते दोनों को कब एक-दूसरे से प्यार हो गया पता ही नहीं चला. वहीं काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने का बाद जिया और वरुण ने एक दूसरे शादी कर ली है.

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

जिया मानेक सोशल मीडिया पर काफ़ी कम ऐक्टिव रहती हैं और पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दूर रखती हैं. लेकिन उन्होंने अपनी शादी की पहली पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "ईश्वर की कृपा और गुरुजनों के आशीर्वाद के साथ हमने अपनी दोस्ती को जीवनभर के रिश्ते में बदल दिया है. अब हम सिर्फ साथी नहीं बल्कि पति-पत्नी हैं." जिया और वरुण की परफेक्ट जोड़ी इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगी और उनके फैन्स उन्हें ढेरों आशीर्वाद और गुड विशेज़ दे रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement