Advertisement

Gandi Baat फेम Gehana Vasisth ने फैंस को बनाया बेवकूफ, जानें क्या है राम से प्यार, फैजान अंसारी से निकाह का पूरा नाटक?

Gandi Baat जैसी कई बोल्ड बेव सीरीज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस Gehana Vasisth की शादी ने कुछ दिन पहले सबको हैरान कर दिया था. अब एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने शादी नहीं की बल्कि वो किसी और से प्यार करती हैं.

Gandi Baat फेम Gehana Vasisth ने फैंस को बनाया बेवकूफ, जानें क्या है राम से प्यार, फैजान अंसारी से निकाह का पूरा नाटक?

Gehana Vasisth

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई एडल्ट वेब सीरीज (Adult Web Series) में नजर आ चुकीं गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) आए दिन अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं. बीते दिनों वो अपनी शादी को लेकर काफी लाइमलाइट में थीं. सोशल मीडिया पर गहना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थीं जिसको देख कहा जा रहा था कि उन्होंने फैजान अंसारी (Faizan Ansari) से निकाह कर लिया है और इस्लाम अपना लिया है. अब गहना ने साफ कर दिया है कि वो किसी और से प्यार करती हैं और उन्होंने कोई निकाह नहीं किया है.

गहना वशिष्ठ ने इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट कर दावा किया है कि उनकी शादी की खबरें फर्जी हैं और उन्होंने फैजान अंसारी से कभी शादी नहीं की. शनिवार को गहना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला और स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी शादी नहीं की थी और जो तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं, वे एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान की थीं.

गहना ने एक लंबा नोट लिखा 'अरे दोस्तों, मैं गहना वशिष्ठ हूं, यह स्पष्ट करते हुए कि, मैंने कभी किसी से शादी नहीं की, यह सिर्फ एक वेब सीरीज की शूटिंग थी और कुछ नहीं. यह भी स्पष्ट करते हुए कि मैं फैजान को ज्यादा नहीं जानती.' गहना ने आगे कहा 'शूट के समय 3 के लिए वो मेरी दूसरी मुलाकात थी, मैं उससे अपने बर्थडे के जश्न के समय मिली थी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं उसका पूरा नाम भी नहीं जानती और वह कहां से है ये भी नहीं जानती.'

ये भी पढ़ें: Gandi Baat फेम Gehana Vasisth ने चुपके से कर लिया निकाह? वायरल तस्वीरों में देखें कौन है दूल्हा

राम से करती हैं प्यार

गहना ने ये भी खुलासा किया कि वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं और कभी किसी और से शादी नहीं करेंगी. गहना ने लिखा 'मेरा बहुत समय से एक बॉयफ्रेंड है और उसका नाम राम है इसलिए किसी और के साथ शादी करने का कोई मतलब नहीं है और खासकर किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जिसे मैं जानती भी नहीं हूं.'

ये भी पढ़ें: Ullu App से लेकर Alt Balaji की बोल्ड Web series में दिखा चुकी हैं अपना ग्लैमर, Raj Kundra केस में भी रहा कनेक्शन

वायरल हुई थी निकाह की फोटो

सोशल मीडिया पर गहना की जो तस्वीरें वायरल हुई थीं उसमें एक्ट्रेस शादी के जोड़े में नजर आ रही थी. उन्होंने लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ है. वो मुस्लिम ब्राइडल गेटअप में नजर आ रही थीं. उन्होंने गले में ग्रीन और गोल्डन नेकलेस, नाक में नथ और हाथों में चूड़ियां पहनी हुई हैं. वो फोटो में फैजान अंसारी के साथ नजर आईं थीं जिससे ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने धर्म बदलकर निकाह कर लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement