Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Fifa World Cup Final: शाहरुख पर भी चढ़ा फीफा का खुमार, Wayne Rooney को सिखाया DDLJ का पॉपुलर पोज

Pathan Bikini Controversy के बीच अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए शाहरुख खान कतर पहुंचे.

Fifa World Cup Final: शाहरुख पर भी चढ़ा फीफा का खुमार, Wayne Rooney को सिखाया DDLJ का पॉपुलर पोज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022) के फाइनल मुकाबले का खुमार पूरी दुनिया पर छाया हुआ है. ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी इसके रंग में रंग चुके हैं. पिछले लंबे वक्त से अपनी आने वाली फिल्म पठान के पहले गाने 'बेशरम रंग' को लेकर विवाद में रहे शाहरुख (Shahrukh Khan) कतर पहुंचे हैं. यहां वे अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने फुटबॉलर वेन रूनी को अपना आईकॉनिक स्टेप सिखाया. शाहरुख के साथ रूनी ने फाइनल मैच में रंग जमा दिया. 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक शाहरुख खान पैनल बातचीत के लिए पहुंचे थे. इस दौरान फुटबॉलर वेन रूनी ने शाहरुख खान से उनकी आगामी फिल्म पठान में अभिनेता के कैरेक्टर के बारे पूछा और कहा "पठान कौन है? क्या वह किसी का सिंबल है?" इस पर जवाब देते हुए किंग खान ने कहा, "मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि आप यहां हैं, बल्कि में ईमानदारी से आपको बताऊंगा कि पठान कौन है." 

शाहरुख-दीपिका ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ भी फुटबॉल फैन, देखें किसने कैसे देखा महामुकाबला  

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि पठान वह शख्स है, जिसे आप अंतिम समय में कॉल करते हैं, जब आप परेशानी में होते हैं और आपको कोई समाधान नहीं मिल रहा होता है. इसके बाद किंग खान ने कहा कि मेरे लिए आप हमेशा एक पठान हैं. इस दौरान शाहरुख ने रूनी की खूब तारीफ भी की है. बता दें कि शाहरुख ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के लिए आस्क एसआरके रखा था. इस दौरान उन्होंने इस दौरान लियोन मेस्सी की जमकर तारीफ की थी. 

FIFA World Cup Final Live: रोमांचक हुआ मुकाबला, मेसी के गोल के बाद एम्बाप्पे ने दागा गोल, 3-3 पर मैच   

गौरतलब है कि शाहरुख और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो चुका है. इस गाने को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. यहां तक कि नेताओं तक ने मांग की है कि इस गाने के साथ ही इस फिल्म को भी बैन किया जाए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement