Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Fawad Khan की Abir Gulaal को भारत के बाद पाकिस्तान में भी मिला रेड सिग्नल, अब कैसे हटेगा ये ग्रहण?

Fawad Khan की फिल्म Abir Gulaal भारत में बैन हो चुकी है. वहीं अब खुद अपने देश से फवाद खान को झटका लगा है. अबीर गुलाल को पाकिस्तान ने भी बैन कर दिया है.

Latest News
Fawad Khan की Abir Gulaal को भारत के बाद पाकिस्तान में भी मिला रेड सिग्नल, अब कैसे हटेगा ये ग्रहण?

Abir Gulaal, Fawad Khan-Vaani kapoor

Add DNA as a Preferred Source

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) से पूरे देश में गुस्सा है. इसके बाद पाकिस्तान को लेकर भारत के लोगों में काफी आक्रोश है. इसी के चलते पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की बॉलीवुड कमबैक फिल्म 'अबीर गुलाल' (Fawad Khan film Abir Gulaal) विवादों में घिर गई थी. फिल्म को बैन करने की मांग उठी जिसके चलते भारत में इसकी रिलीज पर रोक लग गई. अब खबरें हैं कि पाकिस्तान (Pakistan Banned Abir Gulaal) ने खुद भी इस मूवी को बैन कर दिया है.

फिल्म अबीर गुलाल का टीजर और कुछ गाने कुछ दिन पहले ही रिलीज किए गए थे. ये 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी पर हाल ही में पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी. ऐसे में मेकर्स ने खुद 'अबीर गुलाल' की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया था. फिल्म वितरकों और सिनेमाघर मालिकों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे ऐसे समय में पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्में रिलीज नहीं करेंगे. थिएटर सर्किट से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि नाजुक माहौल के चलते अबीर गुलाल' को रिलीज करना उचित नहीं होगा.

वहीं भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने भी फिल्म की रिलीज का विरोध किया है. उन्होंने कहा 'ये देशभक्ति का मामला है. आप यह नहीं कह सकते कि कला और कलाकारों की कोई सीमा नहीं होती. हमारे लिए देश सबसे पहले है.'

ये भी पढ़ें: Abir Gulaal के मेकर्स की जेब हुई ढीली, Fawad Khan ने ली तगड़ी फीस, अब बैन लगने पर होगा बड़ा नुकसान!

पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर सतीश आनंद ने टीवी9 से बात करते हुए कहा है कि अबीर गुलाल अब पाकिस्तान में भी रिलीज नहीं होगी. फिल्म में एक भारतीय हीरोइन यानी वाणी कपूर हैं इसलिए ये फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए लिया गया है.

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर पसीजा पाकिस्तानी सितारों का दिल, Fawad Khan और हानिया आमिर ने यूं बयां किया दर्द

फिलहाल अबीर गुलाल का भविष्य अंधेरे में नजर आ रहा है. रिलीज की तारीख फिलहाल टाल दी गई है और ये कब आएगी या रिलीज होगी भी कि नहीं इसका अनुमान लगाना मुश्किल है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement