एंटरटेनमेंट
हरियाणा के फेमस सिंगर राजू पंजाबी(Raju Punjabi) का आज सुबह 40 साल की उम्र में निधन हो गया है.वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे.
डीएनए हिंदी: हरियाणवी सॉन्ग देसी देसी न बोल्या कर छोरी रे गाने से फेमस हुए सिंगर राजू पंजाबी(Raju Punjabi) का मंगलवार के दिन सुबह के समय निधन हो गया है. राजू लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. वे इस दौरान हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे. सिंगर ने महज 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है.
राजू पंजाबी हरियाणा के फेमस सिंगर्स में से एक थे. वह लंबे वक्त से पीलिया से ग्रस्त थे, जिसका काफी वक्त से इलाज चल रहा था. हालांकि इस दौरान उनकी तबीयत में सुधार भी आया था और उन्हें घर वापस भेज दिया गया था. लेकिन वापस से उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस बीच उनका निधन हो गया. सिंगर के निधन से पूरी हरियाणा इंडस्ट्री सदमे में है.
ये भी पढ़ें- Archana Gautam ने जबरदस्ती क्रू मेंबर को किया Kiss? Rohit Shetty ने कर दी शो से छुट्टी
शाम को होगा अंतिम संस्कार
इसके साथ ही राजू के परिवार वालों का बुरा हाल है. वहीं, सिंगर के फैंस को भी बड़ा झटका लगा है. सिंगर का आज शाम हिसार में अंतिम संस्कार किया जाएगा.
कई सॉन्ग में कर चुके हैं काम
बता दें कि राजू पंजाबी यूपी हरियाणा और राजस्थान में अपने गानों के चलते काफी फेमस थे. उन्होंने हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ कई गानों में काम किया है. सिंगर के गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, देसी देसी न बोल्या कर छोरी रे, जैसे गाने शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- Rajinikanth ने क्यों छुए थे सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर? अब थलाइवा ने खुद बताई वजह
12 अगस्त को किया था आखिरी गाना रिलीज
बता दें कि सिंगर का आखिरी गाना इसी महीने 12 अगस्त को रिलीज किया गया था. उन्होंने आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था गाना रिलीज किया था. हालांकि उस दौरान वे बीमार थे. वहीं, गाने को लोगों ने काफी प्यार दिया है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.