Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Udit Narayan: सुपौल कोर्ट में पेश हुए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए अधिकार हनन के आरोप

Udit Narayan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण झा सुपौल कोर्ट में पेश हुए. उनकी पहली पत्नी रंजना झा की ओर से मेंटेनेंस और संपत्ति के पैसे रख लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

Latest News
Udit Narayan: सुपौल कोर्ट में पेश हुए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए अधिकार हनन के आरोप

Udit Narayan

Add DNA as a Preferred Source

Udit Narayan: बॉलिवुड के मशहूर पार्श्व गायक उदित नारायण आज सुपौल कोर्ट में पेश हुए. यह मामला उनकी पहली पत्नी रंजना झा के द्वारा दाखिल किए गए दाम्पत्य जीवन पुनर्स्थापना और मेंटेनेंस केस से जुड़ा है. पहली पत्नी रंजना झा ने दावा किया है कि उदित नारायण ने न केवल उनके अधिकारों का हनन किया है बल्कि नेपाल स्थित उनकी जमीन के 18 लाख रुपये भी अपने पास रख लिए हैं. रंजना झा का कहना है कि उन्होंने 1984 में उदित नारायण से शादी की थी. हालांकि, उदित नारायण झा ने बाद में रंजना को अपनी पत्नी मानने से इंकार कर दिया, जिससे यह विवाद बढ़ता गया. रंजना झा ने उदित पर दाम्पत्य जीवन पुनर्स्थापना और मेंटेनेंस की मांग करते हुए साल 2022 में कोर्ट जाकर मामला दर्ज किया था. इस मामले को लेकर उदित नारायण कोर्ट में दाखिल हुए थे. 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पेशी की मांगी इजाजत
उदित नारायण झा की इस मामले में सुपौल कोर्ट में यह पहली व्यक्तिगत उपस्थिति थी. इससे पहले वे कई सुनवाई में गैरहाजिर रहे थे. कोर्ट ने आज रंजना झा और उदित नारायण को सामने रख कर दोनो पक्षों का काउंसेलिंग किया गया, जिसके बाद सुनवाई के दौरान उदित नारायण ने कोर्ट से अनुरोध किया कि भविष्य में वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होना चाहते हैं. कोर्ट के बाहर रंजना झा ने कहा कि उदित नारायण ने न केवल मुझे अनदेखा किया, बल्कि नेपाल स्थित उनकी जमीन का 18 लाख रुपये भी अपने पास रख लिया. रंजना झा ने कहा कि मैं सिर्फ अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हूं. कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है. अब यह देखना होगा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदित नारायण की उपस्थिति और रंजना झा के आरोपों पर कोर्ट क्या निर्णय लेता है. हलांकि कोर्ट में पेशी के बाद उदित नारायण कैमरे से बचते नजर आए उन्होंने कैमरे पर कुछ नहीं बताया.

आगे की जिंदगी अपने पति के साथ बिताना चाहती हैं रंजना झा
रंजना झा की ओर से इससे पहले भी अपने पति उदित नारायण के ऊपर कई संगीन इल्जाम लगाकई गंभीर आरोप लगाया जा चुका है. उन्होंने बताया कि 'एज और हेल्थ को ध्यान में रखकर वो अब आगे की जिंदगी अपने पति के साथ व्यतित करना चाहती हैं. किंतु जब भी वो उनसे मुलाकात करने मुंबाई पहुंचती है, तो उनपर बदमाश भेज दिया जाता है.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement