Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Shocking Video: स्टेज पर चढ़ आई फीमेल फैन तो सिंगर भी हो गए बेकाबू, सबके सामने कर डाली ये हरकत

लास वेगस में एक मीट एंड ग्रीट ईवेंट के दौरान हॉलीवुड सिंगर एनरिक इग्लेसियस अपनी एक फैन के साथ इंटीमेट हो गए.

Shocking Video: स्टेज पर चढ़ आई फीमेल फैन तो सिंगर भी हो गए बेकाबू, सबके सामने कर डाली ये हरकत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हॉलीवुड सिंगर एनरिक इग्लेसियस (Enrique Iglesias) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सिंगर ऐसा कुछ करते नजर आए जिसे देख हर कोई हैरान है. दरअसल, लास वेगस में एक मीट एंड ग्रीट ईवेंट के दौरान एनरिक अपनी एक फैन के साथ इंटीमेट हो गए. ये वीडियो खुद एनरिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.

वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि एक फैन स्टेज पर एनरिक के साथ सेल्फी लेने के लिए आती है. इसी बीच एनरिक उसके गाल पर किस कर देते हैं. इसके बाद लड़की खुद एनरिक को पकड़कर पहले उनके गालों और होठों पर किस करती है. इतना ही नहीं, सिंगर ने भी फैन को कमर से पकड़ा और उसके साथ लिपलॉक करने लगे. फैन ने ऐसा करते हुए खुद को रिकॉर्ड भी किया.

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan ने कुछ इस तरह गार्ड को छुआ, वीडियो देख लोग बोले-पी रखी है क्या?  

वीडियो खुद सिगंर ने अपने अपने इंटाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फ्राइडे नाइट इन लास वेगस'. 

बता दें कि वीडियो के सामने आने के बाद से इसे लाखों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर अलग-अगल प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. जेक नाम के एक यूजर ने लिखा, 'शर्मनाक! शादीशुदा होने के बाद भी इस तरह की हरकत क्यों?' तो वहीं, कई यूजर्स ने इसे सिंगर का क्रेज बताया.

यह भी पढ़ें- Karan Johar हत्यारे नहीं...Bollywood Boycott ट्रेंड के बीच Swara Bhasker ने कही ये बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement