Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

रैपर Emiway Bantai को मिली धमकी, गोल्डी बराड़ गैंग ने मांगी फिरौती, इस गाने से मचा बवाल

सिंगर और रैपर Emiway Bantai को जान से मारने की धमकी मिली है जिसने सनसनी फैला दी है. कथित तौर पर Goldy Brar गैंग ने सिंगर से 1 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है.

Latest News
रैपर Emiway Bantai को मिली धमकी, गोल्डी बराड़ गैंग ने मांगी फिरौती, इस गाने से मचा बवाल

 Emiway Bantai 

Add DNA as a Preferred Source

सिंगर और रैपर एमीवे बंटाई (Emiway Bantai) इन दिनों अपने एक गाने को लेकर चर्चा में थे. इस नए गाने के जरिए उन्होंने दिवंगत सिंगर और रैपर सिद्धू मूसे वाला को ट्रिब्यूट दिया है. इसके बाद ये गाना जहां फैंस को काफी पसंद आ रहा है वहीं एमीवे के लिए ये समस्या बन गया है. उन्हें हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है. कथित तौर पर गोल्डी बराड़ गैंग ने उनसे एक करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है. मुंबई के NRI पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है. 

बंटाई रिकॉर्ड्स कंपनी के मालिक बिलाल शेख उर्फ एमीवे बंटाई से कथित तौर पर गोल्डी बराड़ गैंग से करीब 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है. कंपनी की मैनेजर पूजा कुलाई ने नवी मुंबई के एनआरआई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. हाल ही में एमीवे बंटाई ने पंजाब के मशहूर सिंगर रहे सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए एक गाना बनाया है. इसमें उन्होंने मूसेवाला की तारीफ की थी और उन्हें ट्रिब्यूट दिया. इसके बाद ही उन्हें धमकी मिली है.

खबरों का मानें तो बिलाल शेख यानी एमीवे जब नवी मुंबई के सीवुड स्थित अपने घर में थे तभी उनकी कंपनी के मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से मेसेज आया. इस मेसेज में लिखा 'मैं गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं. तेरे सिंगर के पास सिर्फ 24 घंटे हैं अगर 24 घंटे के अंदर 1 करोड़ रुपये नहीं भेजे तो खत्म कर दूंगा.' इसके बाद सिंगर की टीम ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan के बाद Aditya Roy Kapur के घर में जबरन घुसी महिला, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

रैपर एमिवे बंटाई और सिद्धू मूसेवाला की फैन फॉलोइंग बहुत ही शानदार है. दोनों के फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है. रिलीज होने के बाद 2.9 मिलियन व्यूज इसे अब तक मिल चुके हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement