Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

ALTT और ULLU समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक पर भड़कीं एकता कपूर, कहा-सही जानकारी दीजिए

Government Banned 25 OTT Platforms: हाल में सरकान ने Ullu, ALTT, Desiflix और Big Shots समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म और वेबसाइट्स को ब्लॉक किया है. इसको लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश जारी किये हैं.

Latest News
ALTT और ULLU समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक पर भड़कीं एकता कपूर, कहा-सही जानकारी दीजिए

Ekta Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

OTT Platforms Ban: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री दिखाने के कारण 25 डिजिटल प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों पर बैन लगा है. हाल ही में सरकार ने यह फैसला लिया है. इसके चलते Ullu, ALTT, Desiflix और Big Shots समेत 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म और वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश जारी कर फैसला किया है कि, इन्हें तुरंक बंद किया जाए.

बता दें कि, कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 (IT Act, 2000) और IT नियम, 2021 के तहत यह कार्रवाई की गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इन ऐप्स ने विज्ञापनों के जरिए अश्लील कंटेंट फैलाया, जिससे समाज में गलत संदेश गया. इसी वजह से यह फैसला लिया गया है. सरकार के फैसले के बाद कई डिजिटल प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों बंद किया गया है.

बॉलीवुड में राज करती हैं YRF स्पाई यूनिवर्स की ये 7 फिल्में, अब War 2 और Alpha दिखाएंगी जलवा!

इन डिजिटल प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों पर लगा बैन

  1. उल्लू
  2. ALTT
  3. बिग शॉट्स ऐप
  4. जलवा ऐप
  5. वाउ एंटरटेनमेंट
  6. लुक एंटरटेनमेंट
  7. हिटप्राइम
  8. फेनियो
  9. शोएक्स
  10. सोल टॉकीज़
  11. कंगन ऐप
  12. बुल ऐप
  13. अड्डा टीवी
  14. हॉटएक्स वीआईपी
  15. डेसिफ्लिक्स
  16. बूमेक्स
  17. नवरसा लाइट
  18. गुलाब ऐप
  19. फुगी
  20. मोजफ्लिक्स
  21. हलचल ऐप
  22. मूडएक्स
  23. नियॉनएक्स वीआईपी
  24. ट्रिफ्लिक्स

भड़की एकता कपूर

डिजिटल प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों को बैन करने के फैसले के बाद एकता कपूर भड़क गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बारे में बताया है. उन्होंने कहा, "ALT Digital Media Entertainment Ltd. का Balaji Telefilms में विलय हो चुका है और 20 जून 2025 से ALTT Balaji Telefilms द्वारा चलाया जा रहा है." आगे बताया कि, "हम पहले ही साल 2021 में ALTT से अलग हो चुके हैं'. उन्होंने अपील की कि वे सही जानकारी लोगों तक पहुंचाए." इसके अलावा Balaji Telefilms की तरफ से भी ये बयान दिया गया कि उनकी कंपनी सभी कानूनी नियमों का पालन करती है और हाई स्टैंडर्ड के साथ ऑपरेट करती है. एकता कपूर और शोभा कपूर का ALTT से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement