Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'गंदे' कॉन्टेंट पर सरकार का बड़ा क्रैकडाउन, एकता कपूर के ALTT से लेकर ULLU ऐप सहित ये 25 OTT प्लैटफॉर्म हुए बैन

सरकार ने आईटी अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और महिलाओं के अश्लील चित्रण कानून के उल्लंघन का हवाला देते हुए 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया है. इसमें उल्लू, देसीफ्लिक्स और एकता कपूर का ALTT भी शामिल है.

Latest News
'गंदे' कॉन्टेंट पर सरकार का बड़ा क्रैकडाउन, एकता कपूर के ALTT से लेकर ULLU ऐप सहित ये 25 OTT प्लैटफॉर्म हुए बैन

25 OTT platform ban

Add DNA as a Preferred Source

लॉकडाउन के दौरान ओटीटी का दौर शुरू हुआ था जो अब तेजी से फैल चुका है. इन प्लेटफॉर्म पर खूब सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं. आए दिन नए प्लेटफॉर्म लॉन्च भी होते रहते हैं. हालांकि कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म भी हैं जिसके कंटेंट पर किसी तरह का कोई सेंसर नहीं है और इसी कारण इसका कंटेंट विवादों में रहता है. अब सरकार ने इस सभी पर लगाम कस दी है. जी हां, सरकार ने 25 ओटीटी प्लैटफॉर्म पर बैन लगा दिया है. इसमें कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिनका नाम आपने सुना होगा. 

स्टोरीबोर्ड18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने उल्लू, ALTT, देसीफ्लिक्स सहित 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नकेल कसी है. अश्लील सामग्री दिखाए जाने के चलते इनपर बैन लगा दिया गया है. साथ ही भारत में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को भी आधिकारिक निर्देश जारी किए गए हैं. इस कदम का उद्देश्य अश्लील और भारतीय कानून एवं सांस्कृतिक मानदंडों के विपरीत मानी जाने वाली सामग्री को प्रतिबंधित करना है.

बैन प्लेटफॉर्म की पूरी लिस्ट:

  • उल्लू
  • ALTT (ALTBalaji)
  • देसीफ्लिक्स
  • बिग शॉट्स
  • बूमेक्स
  • मूडएक्स
  • नियॉनएक्स वीआईपी
  • मोजफ्लिक्स
  • ट्राइफ्लिक्स
  • हलचल ऐप
  • हॉटएक्स वीआईपी
  • अनकट अड्डा
  • बेशरम
  • एक्स्ट्रामूड
  • चिकूफ्लिक्स
  • फुगी
  • न्यूफ्लिक्स
  • प्राइम प्ले
  • हंटर्स
  • रैबिट मूवीज
  • वूवी
  • प्राइम
  • येस्मा
  • ड्रीम्स फिल्म्स

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म ने कई कानूनों का उल्लंघन किया है. इसमें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 और धारा 67A, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 294 और  महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम 1986 की धारा 4 शामिल है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement