Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Ek Villain Returns: कौन हीरो कौन विलेन? फिल्म का ट्रेलर देख कर हो जाएंगे कन्फ्यूज

Ek Villain Returns का ट्रेलर रिलीज हो गया है. मल्टीसटारर फिल्म में प्यार है, एक्शन है और ड्रामा भी है. डार्क और इंटेंस ट्रेलर में चारों एक्टर अपने अपने रोल में काफी जच रहे हैं.

Ek Villain Returns: कौन हीरो कौन विलेन? फिल्म का ट्रेलर देख कर हो जाएंगे कन्फ्यूज

Ek Villain Return 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड में इन दिनों बैक टू बैक कई बड़ी फिल्मों के ऐलान हो रहे हैं. साथ ही कई फिल्मों के ट्रेलर भी सामने आ रहे हैं. इसी बीच फिल्म एक विलेन रिटर्न (Ek Villain Returns) का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है. जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म का कुछ दिन पहले फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी. ऐसे में इसके ट्रेलर को देखकर भी लोग काफी खुश हैं. 

फिल्म का ट्रेलर डार्क और इंटेंस है. ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन हैं. ट्रेलर देखकर आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे कि इस फिल्म में कौन होगा हीरो और कौन होगा विलेन. जॉन- दिशा और आर्जुन-तारा की जोड़ी भी काफी अच्छी लग रही है. ट्रेलर में इनके रोमांटिक सीन भी हैं. फिल्म के ट्रेलर से साफ पता चलता है कि ये हीरो हिरोइन की नहीं बल्कि विलेन की कहानी है. फिल्म की कहानी पिछली वाली से एकदम अलग है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में कौन नेगेटिव रोल में है और कौन पॉजिटिव रोल में.  

ek villain return

फिल्म एक विलेन रिटर्न में जॉन अब्राहम (John Abraham), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), दिशा पाटनी (Disha Patani) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) नजर आने वाले हैं. मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Ek Villain Returns: क्या 8 साल के बाद बेनकाब होगा 'विलेन'? फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट यानी एक विलेन को भी मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और आमना शरीफ लीड रोल में थे. रितेश देशमुख ने पहली बार नेगेटिव किरदार निभाया था और इस फिल्म में उनके परफॉर्मेंस की खूब सराहना हुई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement