Advertisement

Aashram Season 3: एक बदनाम आश्रम वाले बाबा निराला की नाक में दम करने लौटेगी पम्मी, आ गया धमाकेदार टीजर

Aashram 3 के पार्ट 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है. Bobby Deol स्टारर वेब सीरीज को लेकर अब लोगों में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

Latest News
Aashram Season 3: एक बदनाम आश्रम वाले बाबा निराला की नाक में दम करने लौटेगी पम्मी, आ गया धमाकेदार टीजर

Ek Badnaam Aashram Season 3 PT 2

Add DNA as a Preferred Source

बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर वेब सीरीज आश्रम (Aashram) का हर सीजन काफी चर्चा में रहा है. शो अपने क्राइम सीन और बोल्ड कंटेंट को लेकर सुर्खियां बटोरता रहता है. इसके 3 सीजन आ चुके हैं और बीत दिनों मेकर्स ने ऐलान किया था कि सीरीज के तीसरे सीजन का दूसरा पार्ट भी जल्द दस्तक देने वाला है. एक बदनाम आश्रम (Ek Badnaam Aashram) के तीसरे सीजन का पार्ट 2 का अब टीजर भी सामने आ गया है.

आश्रम वेब सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई है. इसके अगले सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था. बीते दिनों मेकर्स ने ऐलान किया सीजन 3 का दूसरा इसी साल आने वाला है. इसमें फिर से बॉबी देओल बाबा निराला बन उर्फ मोंटी बनकर वापसी करने जा रहे हैं. शो के पहले लुक से लेकर पोस्टर्स ने दर्शकों को काफी एक्साइटेड कर दिया है. ऐसे में अब इसका टीजर सामने आ गया है जिसमें कहानी की झलक मिल गई है.

टीजर से पता चलता है कि नए सीजन में धोखा और बदला दिखाया जाएगा. इस बार कहानी के केंद्र में पम्मी और भोपा हैं जो सबकुछ बदलकर रख देगी. यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।. फिलहाल इसके रिलीज की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Aashram की सीधी-साधी 'पम्मी' रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, नहीं देखा होगा उनका ये अंदाज

शो में नजर आएंगे ये स्टार्स
आश्रम का पहला और दूसरा सीजन 2020 में आया था और तीसरा सीजन 2022 में रिलीज हुआ था. इसमें बॉबी देओल के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका और राजीव सिद्धार्थ नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Ek Badnaam Aashram: बाबा निराला बन फिर लौटे बॉबी देओल, यहां जानें सीरीज से जुड़ी 5 खास बातें

यहां देखें टीजर:

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement