Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Drishyam 1 से लेकर 3 में विजय सालगांवकर की मास्टरमाइंड चालें क्या-क्या रहीं?

Vijay Salgaonkar Mastermind Moves: दृश्यम में विजय सालगांवकर की हर मास्टरमाइंड चालें सफल रहीं. विजय हर बार पुलिस से एक कदम आगे रहने की कोशिश करता है.

Latest News
Drishyam 1 से लेकर 3 में विजय सालगांवकर की मास्टरमाइंड चालें क्या-क्या रहीं?

विजय सालगांवकर की हर मास्टरमाइंड चालें (Image Credit: Instagram)

Add DNA as a Preferred Source
  • दृश्यम 1 से 3 तक में विजय सालगांवकर के पास है अगली चाल का हिसाब
  • विजय की ऐसी टाइमलाइन जिसमें पुलिस भी उलझ गई.
  • पूरे परिवार को एक ही कहानी याद करवाई
  • सबूत मिले भी तो सच तक पहुंचना हुआ मुश्किल
  • दृश्यम 3 में क्या टूटेगा विजय का मास्टरप्लान?  

Vijay Salgaonkar Mastermind Moves: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म पहले ही दिन छा गई थी. इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ रही है. फिल्म ने वीकेंड में ही एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर तबड़तोड़ कमाई कर डाली है. 

दृश्यम 1 से लेकर 3 तक में विजय सालगांवकर की कहानी कमाल की है और ऐसे आम आदमी की है, जो अपने परिवार को हर मुसीबत से बचाने की पूरी कोशिश करता है. इसमें विजय का कमाल का दिमागी खेल भी नजर आया. वो हर बार पुलिस से एक कदम आगे रहने की कोशिश करता है. तीनों में विजय का किरदार देखने लायक होता है और लोगों में एक अलग सा ही सस्पेंस देखने के लिए मिलता है. हर बार की तरह इस बार भी लोगों को ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है. 
 

विजय सालगांवकर की मास्टरमाइंड चालों को देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं आखिर कैसे वो पुलिस से हमेशा एक कदम आगे रहता है लेकिन ना तो वह कोई पुलिस अधिकारी, जासूस या अपराध की दुनिया का माहिर खिलाड़ी है फिर कैसे उसकी चालें हमेशा सफल हो जाती है? वो सिंपल और शांत रहने वाला इंसान है, जो अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकता है. विजय की सबसे बड़ी चालें कौन-कौन सी रही हैं वो आपको बताते हैं. 

दृश्यम में विजय का मास्टरमाइंड कहानी का जाल

लोगों को दृश्यम काफी पसंद आई. इसकी कहानी हर पल एक नया मोड़ की अब आगे क्या होने वाला है इसका काफी इंतजार रहता है. इसमें अजय देवगन ( विजय सालगांवकर) का किरदार देखने लायक है. वो एकदम शांत और परिवार के लिए हमेशा खड़ा रहने वाला इंसान है, लेकिन उनका दिमाग काफी खातिर है. 

दृश्यम में विजय का मास्टरमाइंड प्लान अगर समझें तो एक हंसते-खेलते परिवार में एकदम से तनाव का माहौल खड़ा हो जाता है. होता ये है कि विजय की बड़ी बेटी से एक बड़ा हादसा हो जाता है. गोवा के पूर्व आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) और आईजी गीता प्रभाकर का बेटा सैम, अंजू का एक वीडियो बना लेता है, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं था. 

अंजू को वो वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया करता था फिर सैम वीडियो को हटाने के बहाने अंजू और उसकी मां नंदिनी पर गलत नीयत से हमला कर देता है. अपना बचाव करने के लिए अंजू के हाथ में एक लोहे की रॉड आ जाती है और वो उसको सैम के सिर पर मार देती है. मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है. 

इस मामले की खबर जब विजय सालगांवकर ( अंजू के पिता) को पता चलती है, तो वो अपने परिवार को बचाने के लिए एक मास्टरप्लान  सोचता है. उसको ये अच्छे से पता था कि पुलिस केवल हमारे बोलने पर सच नहीं मानेगी, वो सबूत को ढूंढने के लिए उसी जगहों पर खोज करेगी इसलिए परिवार का एक शब्द पर टिके रहना काफी जरूरी है. वह 2 अक्टूबर की ऐसी झूठी कहानी के बारे में सोचता है, जो सच भी लगे और परिवार भी हामी भरे. वह अपने परिवार को एक ऐसी टाइमलाइन याद करवाता है, जिसमें वे एक साथ बाहर गए थे और उन्होने साथ में खाना भी खाया था. 

अब ये तो समझ आ गया था कि विजय का मकसद सिर्फ पुलिस को गुमराह करना नहीं था, बल्कि एक ऐसा माहौल भी बनाना था, जिसमें परिवार एक-दूसरे का सपोर्ट अच्छे से कर पाए. सबसे पहले वो अपने परिवार को पणजी (गोवा) लेकर जाता है, ताकि सभी को ये लगे कि वो ही सच बोल रहा है.

पणजी (गोवा) में वो कहां-कहां जाते हैं?

1. स्वामी सत्संग
2. रेस्टोरेंट
3. सिनेमा हॉल
4. होटल

विजय सालगांवकर जहां-जहां पर गया था, वहां के सभी बिल को संभालकर रखता है. सबूत के तौर पर. इसके बाद विजय सैम की लाश और उसकी कार को ऐसी जगह पर ठिकाने लगाने के बारे में सोचता है, जहां पर पुलिस दूर-दूर तक भी नहीं पहुंच सकती है. उसकी लाश को नए बन रहे पुलिस स्टेशन की जमीन के नीचे छिपा देता है. यही कहानी में अब सबसे बड़ा ट्विस्ट होगा. पुलिस कभी भी अपने ही नए बन रहे हेडक्वार्टर में तलाशी न करके बाहर ही छानबीन करती रहेगी. पुलिस को इस केस से जुड़ा कुछ भी सुराग नहीं मिल पाता है. 

असली मास्टरस्ट्रोक क्या था? 

दृश्यम देखने के बाद ये समझ आया कि विजय ये चाहता था कि उन जगहों और घटनाओं को अपनी कहानी का हिस्सा बनाए, जहां दूसरे लोग भी परिवार को अच्छे से जान चुके हों और वहां का पक्का सबूत भी हो. 

दृश्यम 2 में कहानी में आता है बड़ा ट्विस्ट 

दृश्यम 2 में मामला खत्म नहीं होता है इसमें कहानी और भी बड़ी हो जाती है. विजय को अच्छे से पता है कि पुलिस फिर से केस खोलने की कोशिश कर सकती है और पता लगा सकती है कि इसके पीछे कौन था. यहां विजय की चुनौती पहले से ज्यादा कठिन होने वाली होती है. विजय पहली बार की तरह इस बार भी केवल बचता नहीं है, बल्कि एक और प्लान तैयार करता है.

दृश्यम 2 की कहानी घटना के 7 साल बाद फिर से शुरू होती है. विजय सालगांवकर पहले एक केबल ऑपरेटर था लेकिन अब वो एक थिएटर/मल्टीप्लेक्स का मालिक बन चुका है. वो काफी कुछ अब अलग करना चाहता है. मीरा देशमुख अपने बेटे की मौत का गम लिए अभी तक गुस्से में हैं क्योकि अरोपी का पता अभी तक नहीं चला है. 

विजय के परिवार ने उस सदमें से निकलने की कोशिश की और विजय का बिजनेस भी काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन अब भी कुछ लोग ऐसे हैं जो सात साल पहले मीरा के बेटे के केस के बारे में बातें करते हैं. सैम की लाश का आज तक भी किसी को पता नहीं चला. सात साल बीत जानें के बाद भी अंजू को सैम की हत्या की वो कहानी बार-बार याद आती है. 

एक बार नंदिनी अपने पड़ोसी से सात साल पहले हुई घटना के बारे में बताती है. नंदिनी की पड़ोसी और उसका पति दोनों ही अंडरकवर पुलिस होते हैं. ये बात पता चलते ही वो मीरा को बुला लेती है. पुलिस इस बार काफी समझदारी से सबूत जुटाने की कोशिश करती है. उनके पुराने दोस्तों या जानकारों से सच निकलवाने की कोशिश करती है. 

इन सभी के बारे में विजय को पहले से ही पता होता है. पुलिस कभी ना कभी लाश को ढूंढ ही लेगी. विजय ने इसका भी सालों पहले प्लान बना लिया था. पुलिस एक बार फिर विजय और उसके परिवार से पूछताछ करती है. बेटी अंजू की दिन ब दिन बिगड़ती हालत देख विजय पुलिस के सामने सारा सच बता देता है और उनसे कहता है कि वो परिवार को कुछ न बोले, लेकिन मीरा अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाना चाहती हैं. 

पुलिस को एक कंकाल मिलता है और वो समझ लेते हैं कि ये तो पक्का सैम की ही लाश होगी, लेकिन विजय ने यहां भी कुछ प्लानिंग की थी. कोर्ट रूम में पुलिस को ये लगता है कि उन्होने इस केस को जीत लिया है. उसी समय विजय का वकील एक बड़ा खुलासा करता है, वो सबको बताता है कि पुलिस ने जिस तरह की कहानी को बताया है वो 'दृश्यम' किताब से चुराई हुई है. यहां पर सारा गेम पलट जाता है. 

ये ट्विस्ट अब सामने आता है कि जो कंकाल पुलिस को मिला था वो सैम का है ही नहीं. ये इसलिए क्योकि विजय को पहले से ही इन सभी के बारे में अच्छे से पता था और उसने इन कुछ सालों में शवगृह के लोगों से अच्छी दोस्ती कर ली थी. उसी उम्र और चोट वाले किसी और मृतक के कंकल को उसने लिया और वहां पर रखकर उसको बदल दिया. आपका भी पक्का दिमाग घूम ही गया होगा. 

विजय ने ऐसा दिमाग लगाया कि वो एक बार फिर पुलिस से बच निकला. आखिरकार उसने अपने परिवार को एक बार फिर बचा लिया. विजय ने अब उनके सैम की लाश उनके घर के पास रख दी. मीरा देशमुख और उनके पति बेटे को शांति देने के लिए राख गंगा में बहा देते हैं. इतना सब करने के बाद अब विजय खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ में वहां से निकल जाता है और कहानी यहां पर खत्म हो जाती है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 
दृश्यम 3 में आया एक नया ट्विस्ट 

'दृश्यम 3' फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी कड़ी है, जो 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं. लोग इस फिल्म को जमकर प्यार दे रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने फर्स्ट संडे 61 करोड़ की कमाई की है. इसमें अजय देवगन ने विजय सालगांवकर का किरदार निभाया है. फिल्म में श्रिया सरन, तबू, रजत कपूर और ईशिता दत्ता ने अहम रोल प्ले किया है और जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के रोल में नजर आए हैं. दृश्यम 3 में आपको एक से बढ़कर एक नए ट्विस्ट देखने के लिए मिल जाएंगे. फिल्म की पूरी कहानी एक बार फिर विजय सालगांवकर और उसके परिवार के पुराने अतीत के इर्द-गिर्द बुनी गई है.  

मीरा देशमुख अपने बेटे के लिए फिर से इंसाफ मांगती है और पति महेश देशमुख एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के पास मदद मांगने के लिए जाता है. राजवीर सिंह तोमर इस केस को अच्छे से समझने की कोशिश करता है. इस फिल्म के पहले हिस्से में आपको राजवीर और विजय की चालों के बारें में देखने के लिए मिलेगा. 

इसके बाद फिल्म कोर्ट रूम ड्रामा में बदल जाती है, जहां एक से बढ़कर एक अतीत के पन्नों को फिर से खोला जाता है. अब आगे क्या होने वाला है क्या विजय सालगांवकर अपने परिवार को इस बार बचा पाएगा, ये देखने के लिए आपको सिनेमाघर में इसका आनंद लेना होगा.

विजय सालगांवकर को क्यों कहा गया 'मास्टरमाइंड'?

विजय एक आम इंसान है, जो अपनी जिंदगी में काफी शांत रहता है और अपने परिवार की रक्षा करता है, लेकिन जब उसके परिवार पर बात आई, तो उसने अपने दिमाग को 2x दौड़ाना शुरू कर दिया. विजय कोई अपराधी नहीं था. उसके पास पुलिस की ट्रेनिंग नहीं है, उसके पास कोई बड़ी टीम नहीं है, उसके पास कोई हाईटेक सिस्टम नहीं है. 
 

विजय सालगांवकर को क्यों कहा गया 'मास्टरमाइंड'?

उसके पास केवल एक शातिर दिमाग है. उसके दिमाग में ये था कि सिर्फ सच छिपाना काफी नहीं है, सच तक पहुंचने वाली हर कड़ी को खत्म कर देना है. विजय की इसी सोच ने उसको बाकी किरदारों से अलग बना दिया. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement