एंटरटेनमेंट
DJ Azex Suicide: मशहूर डीजे एजेक्स उर्फ Singer Akshay Kumar ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उनके दोस्त ने शॉकिंग दावा किया है.
डीएनए हिंदी: DJ Azex Suicide: ओडिशा के मशहूर सिंगर और डीजे एजेक्स (DJ Azex) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सिंगर अक्षय कुमार, डीजे एजेक्स के नाम से जाने जाते थे. बीते शनिवार को उनका शव फांसी पर लटकता हुआ घर के एक कमरे में पाया गया है. घरवालों ने डीजे एजेक्स को इस हालत में देखा और फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, हॉस्पिटल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीजे एजेक्स के एक दोस्त ने इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड पर बड़ा आरोप लगा डाला है. डीजे के दोस्त ने ये लव ट्राईएंगल का मामला बताया है.
डीजे एजेक्स के परिजनों को उनका शव घर में मिला. सिंगर के पिता ने बताया कि डीजे एजेक्स अपने कमरे में थे और काफी समय से बाहर नहीं आए थे. जब उन्हें खाना खाने के लिए बुलाया गया तो वो बाहर नहीं आए. कई कोशिशें करने के बाद दरवाजा तोड़ना पड़ा और सामने का नजारा परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं था. इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है और अभी सिंगर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया 'सुसाइड नोट', बोलीं 'सबको फंसा के मरूंगी', इंडस्ट्री में मचा हड़कंप
इन सबके बीच इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक डीजे एजेक्स के दोस्त ने दावा किया है कि इसके पीछे लव ट्राएंगल है. उनका कहना है कि एजेक्स की गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया था. उन्होंने कहा कि एजेक्स की गर्लफ्रेंड का किसी के साथ अफेयर चल रहा था और दोनों मिलकर ब्लैकमेल कर रहे थे, जिसकी वजह से एजेक्स तनाव में थे. दोस्त ने बताया कि डीजे एजेक्स ने गर्लफ्रेंड को 15,000 रुपए दिए थे और वो उसके लिए स्कूटी भी खरीदने वाले थे.
ये भी पढ़ें- Shocking: ये रिश्ता क्या कहलाता... फेम एक्ट्रेस Vaishali Thakkar ने की खुदकुशी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.