Advertisement

नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | बाबर रोड का नाम बदलने की मांग की गई, हिंद सेना ने अयोध्या मार्ग के पोस्टर लगाए, दिल्ली में बाबर रोड पर पोस्टर लगाए गए, बाबर रोड को अयोध्या मार्ग करने की मांग, बाबर संत नहीं, विदेशी अत्याचारी-हिंदू सेना, | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | इंडिगो की आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, इंडिगो की दिल्ली-मुंबई की कई फ्लाइट्स रद्द, पिछले 4 दिन में 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द,जयपुर से इंडिगो की 6 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबलपुर में इंडिगो की 10 फ्लाइट्स कैंसिल | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | लखनऊ में भी इंडिगो की 42 फ्लाइट्स रद्द

कानूनी पचड़े में फंसे Diljit Dosanjh, इस वजह से आफत बना लुधियाना कॉन्सर्ट, जानें पूरा मामला

Diljit Dosanjh का दिल-लुमिनाटी टूर खत्म हो गया है. हालांकि आखिरी दिन उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है. जानें क्या है पूरा मामला.

Latest News
कानूनी पचड़े में फंसे Diljit Dosanjh, इस वजह से आफत बना लुधियाना कॉन्सर्ट, जानें पूरा मामला

Diljit Dosanjh

Add DNA as a Preferred Source

2024 के आखिरी दिन यानी न्यू ईयर के मौके पर लुधियाना में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का एक कॉन्सर्ट आयोजित हुआ. हालांकि उनका ये आखिरी दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर (Diljit Dosanjh Dil Luminati Tour) अब चर्चा में आ गया है. कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद दिलजीत कानूनी मुसीबत में फंस गए है. उनके खिलाफ शो में कथित तौर पर शराब को बढ़ावा देने वाले गाने गाने के लिए शिकायत दर्ज की गई है.

दरअसल ANI की मानें तो चंडीगढ़ के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दावा किया है कि पहले चेतावनी देने के बावजूद दिलजीत ने शो में शराब वाले गाने गाए, लेकिन गाने के बोल में थोड़ा बदलाव किया था. शिकायत में पंडितराव धरेनवर ने कहा कि ऐसे गानों से युवा पर प्रभाव डालेंगे.

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दिलजीत के खिलाफ शराब को बढ़ावा देने वाले गानों को लेकर विवाद हुआ है. सबसे पहले तेलंगाना सरकार से उन्हें एक नोटिस भेजा था जिसमें उन्हें हैदराबाद में अपने शो के दौरान शराब, ड्रग्स या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने के लिए कहा गया था. बाद में दिलजीत को पुणे कॉन्सर्ट में भी ऐसे गाने ना गाने को कहा गया था.

इसके अलावा मुंबई में जब उनका शो हुआ था तो उससे पहले राज्य सरकार ने उन्हें एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें उनसे ऐसे गाने न गाने की सलाह दी गई थी, जिनमें ड्रग्स, शराब या हिंसा का जिक्र हो. 

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh ने पूर्व PM Manmohan Singh को डेडिकेट किया गुवाहाटी कॉन्सर्ट, सम्मान में कही ये बात

हालांकि दिलजीत ने हर बार कॉन्सर्ट में सरकार और अपने खिलाफ हुई शिकायतों को लेकर खुलकर बात की और जवाब दिया. दिलजीत ने हर बार कहा कि चुनौतियों के बावजूद, वो सुनिश्चित करेंगे कि उनके फैंस को कॉन्सर्ट में कोई दिक्कत ना आए. 

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh संग विवाद के बीच AP Dhillon ने दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया को बताया भ्रष्ट

बता दें कि लुधियाना में हुआ ये कॉन्सर्ट दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाती इंडिया टूर का आखिरी शो था. उनका ये तीन महीने का कॉन्सर्ट खत्म हो गया है पर ये काफी चर्चा में रहा. शो के टिकट मिनटों में बिक जाया करते थे और हर शहर में उनके कॉन्सर्ट के चर्चे रहे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement