एंटरटेनमेंट
Diljit Dosanjh का Dil Luminati India Tour फिर से सुर्खियों में है. मुंबई में हुए कॉन्सर्ट से पहले सिंगर को महाराष्ट्र सरकार से एडवाइजरी जारी की गई थी. इसपर अब दिलजीत ने रिएक्ट किया है.
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) बीते कई महीनों से लाइमलाइट में हैं. उनका दिल-लुमिनाटी टूर (Diljit Dosanjh Dil Luminati concert) भी काफी चर्चा थी. एक बार फिर सिंगर अपने इसी कॉन्सर्ट को लेकर खबरों में हैं. गुरुवार को मुंबई में उनका शो हुआ था जिससे पहले राज्य सरकार ने उन्हें एक एडवाइजरी जारी की थी. इसमें उनसे ऐसे गाने न गाने की सलाह दी गई थी, जिनमें ड्रग्स, शराब या हिंसा का जिक्र हो. इसपर सिंगर ने रिएक्ट किया है.
गुरुवार को मुंबई में दिलजीत दोसांझ ने अपना मुंबई वाला कॉन्सर्ट किया. इस दौरान दिलजीत ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ जारी की गई एडवाइजरी पर बात की. एडवाइजरी में सिंगर को ड्रग्स, हिंसा और शराब को बढ़ावा देने वाले गाने गाने से मना किया गया था. साथ ही, उनके परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर बच्चों के इस्तेमाल पर भी बैन लगा दिया गया था.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सिंगर ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद, वो सुनिश्चित करेंगे कि उनके फैंस को कॉन्सर्ट में कोई दिक्कत ना आए. सिंगर ने इस वीडियो में कहा 'मैंने कल अपनी टीम से पूछा, 'क्या कोई एडवाइजरी जारी की गई है?' उन्होंने कहा कि सब ठीक है. मैं सुबह उठा तो पता चला कि एडवाइजरी जारी की गई है. चिंता मत करो, सभी एडवाइजरी मेरे लिए हैं. आप मौज-मस्ती करने आए हैं, मैं सुनिश्चित करूंगा कि आपको दोगुना मजा आए.
ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh ने 'पंजाब' को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब, भारत में कॉन्सर्ट करने से किया इनकार
दिलजीत ने कहा 'लोग आपको रोकेंगे, टोकेंगे, जितना मर्जी जोर लगाएंगे, आप अपने आप को अंदर से डिस्टर्ब न होने दें. एन्जॉय करें, मजा करें. दिलजीत दोसांझ ने आखिर में पुष्पा से अल्लू अर्जुन के फेमस डायलॉग को फिर कहा. वो बोले 'ये झुकेगा नहीं.'
ये भी पढ़ें: 'झुकेगा नहीं साला', Diljit Dosanjh पर चढ़ा Pushpa का खुमार, अपने कॉन्सर्ट में यूं लगाए चार चांद
इस टूर का आखिरी कॉन्सर्ट अब 29 दिसंबर को में गुवाहाटी में होगा. इससे पहले भी कई सारे कॉन्सर्ट से पहले सिंगर को एडवाइजरी जारी हुई थी. उन्होंने हर बार इसका खुलकर जवाब दिया.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.