एंटरटेनमेंट
मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अब यूनिवर्सिटी के कोर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं. यह कोर्स उनके म्यूजिक, पहचान और कल्चरल प्रभाव पर केंद्रित होगा.
पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में हैं. जहां एक ओर उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवाद हो रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है. कनाडा की टोरंटो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी ने ऐलान किया है कि वह दिलजीत दोसांझ के जीवन और कल्चरल प्रभाव पर एक खास कोर्स शुरू करने जा रही है. यह कोर्स 2026 से शुरू होगा और दिलजीत के ग्लोबल प्रभाव पर रोशनी डालेगा.
दिलजीत दोसांझ अब केवल एक पॉप स्टार या एक्टर नहीं, बल्कि एकेडमिक सिलेबस का हिस्सा बनने जा रहे हैं. कनाडा की टोरंटो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी ने घोषणा की है कि वह 2026 से दिलजीत दोसांझ पर आधारित एक कोर्स शुरू करेगी. इस कोर्स में दिलजीत की जर्नी, उनका म्यूजिक, पहचान और दक्षिण एशियाई प्रवासी समाज पर उनका प्रभाव पढ़ाया जाएगा.
दिलजीत की टीम ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह कोर्स ‘द क्रिएटिव स्कूल’ के तहत शुरू किया जाएगा. इसमें यह बताया जाएगा कि कैसे दिलजीत ने पंजाबी म्यूजिक और कल्चर को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई.आपको बता दें, उनकी एल्बम्स ‘G.O.A.T’ और ‘Moonchild Era’ पहले ही इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी हिट रह चुकी हैं.
गौरतलब है कि, यह खबर ऐसे समय में आई है जब दिलजीत की नई फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों में घिरी हुई है. इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर दिलजीत को ट्रोल किया जा रहा है. फिल्म को बैन करने की मांग भी उठ रही है. बहरहाल, दिलजीत की यह उपलब्धि उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.