Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'जो गलती हमने की, वो न करो', Diljit Dosanjh-AP Dhillon के विवाद में अब कूद पड़े Badshah, कही ऐसी बात

Diljit Dosanjh-AP Dhillon के बीच विवाद हो गया है. इस मामले में अब बादशाह कूद पड़े हैं. साथ ही एकजुट होने की अपील कर डाली है. जानें क्या है पूरा मामला.

Latest News
'जो गलती हमने की, वो न करो', Diljit Dosanjh-AP Dhillon के विवाद में अब कूद पड़े Badshah, कही ऐसी बात

Diljit Dosanjh-AP Dhillon and Badshah 

Add DNA as a Preferred Source

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और एपी ढिल्लों (Ap Dhillon) चर्चा में आ गए हैं. दोनों के बीच विवाद चल रहा है जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. ये विवाद तब और बढ़ गया जब ढिल्लों ने अपने आखिरी कॉन्सर्ट में दावा किया कि दोसांझ ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है. फिर दिलजीत ने कहा कि उन्होंने कभी ढिल्लों को ब्लॉक नहीं किया था. इन सबके बीच अब रैपर बादशाह (Badshah) ने भी एक पोस्ट शेयर किया है. 

एपी ढिल्लों और दिलजीत दोसांझ के बीच टकराव की खबरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. उनके झगड़े के बीच, सिंगर और रैपर बादशाह ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा 'कृपया वो गलतियां न करें जो हमने की. दुनिया हमारी है. जैसा कि वो कहते हैं. अगर आप तेजी से जाना चाहते हैं, तो अकेले जाएं, लेकिन यदि आप दूर जाना चाहते हैं, तो साथ चलें. हम एकजुट हैं.'

photo

दरअसल सबसे पहले दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में दर्शकों से कहा था 'मेरे और दो भाईयों ने टूर शुरू किया है उन्हें ऑल द बेस्ट. ये इंडिपेंडेंट म्यूजिक का टाइम शुरू है.' इसके बाद एपी ढिल्लों दिलजीत ने अपने चंडीगढ़ वाले कॉन्सर्ट में कहा 'मैं दिलजीत भाई को एक बात कहना चाहता हूं, कि उनके दो भाईयों ने टूर स्टार्स किया है, तो पहले मुझे इंस्टाग्राम से अनब्लॉक तो कर दो.'

ये भी पढ़ें: 'पंजाबी झुकेगा नहीं', Diljit Dosanjh ने अब महाराष्ट्र सरकार पर निकाली भड़ास, मुंबई कॉन्सर्ट से जुड़ा है मामला

फिर क्या था, दिलजीत ने तुरंत इसपर जवाब दिया और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा 'मैंने आपको कभी भी अनब्लॉक नहीं किया, क्योंकि मैंने आपको पहले कभी ब्लॉक नहीं किया था. मेरी परेशानी सरकारों के साथ हो सकती है, लेकिन कलाकारों के साथ कभी नहीं.'

ये भी पढ़ें: क्या Diljit Dosanjh ने किया  AP Dhillon को ब्लॉक? सिंगर ने स्टेज पर UNBLOCK करने की कही बात

फिलहाल दिलजीत अपने दिल-लुमिनाती इंडिया टूर का आखिरी कॉन्सर्ट गुवाहाटी में करने वाले हैं जो 29 दिसंबर को होगा. वहीं एपी ढिल्लों अपने द ब्राउनप्रिंट टूर को लेकर चर्चा में थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement