एंटरटेनमेंट
Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में भर्ती थे और उसके बाद वह ठीक होकर घर भी लौट आए थे लेकिन आज सोमवार को उनका निधन हो गया.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra passes away) की निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनको पिछले हफ्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वह ठीक होकर फिर वापस घर आ गए थे. 'हीमैन' नाम से मशहूर धर्मेंद्र फिट अभिनेताओं में से एक थे. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में कीं.
हेमा मालिनी ने क्या कहा?
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर रात करीब 8 बजे धर्मेंद्र की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट किया, 'मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं, वो अस्पताल में डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में हैं. उनका लगातार चेकअप किया जा रहा है और हम सब उनके साथ हैं. मैं आप सभी से उनके कल्याण और जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने का अपील करती हूं.'
अस्पताल में लगा सेलेब्स का जमावड़ा
धर्मेंद्र के आखिरी वक्त में उसका पूरा परिवार अस्पताल में साथ रहा. हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल, बेटी ईश देओल समेत पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद रहा. वहीं, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल समेत तमाम दिग्गज हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से