Advertisement

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर फूटा हेमा मालिनी और बेटी ईशा का गुस्सा, कहा- ये माफ़ी के लायक नहीं

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है. दोनों मां बेटी ने गुस्से में कहा है कि इस तरह की अफवाह करना माफी के लायक बिल्कुल भी नहीं है. ईशा ने बताया कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

Latest News
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर फूटा हेमा मालिनी और बेटी ईशा का गुस्सा, कहा- ये माफ़ी के लायक नहीं
Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र कुछ समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उनके अस्पताल में भर्ती होने की ख़बरें सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर दुर्भाग्य से उनके निधन की अफवाहें तेजी से वायरल हो गईं, जिससे उनके फैंस और शुभचिंतक चिंतित हो उठे. इसी बीच पहले बेटी ईशा देओल फिर हेमा मालिनी ने भी ट्वाट कर धर्मेंद्र की स्वास्थ्य की जानकारी दी. हेमा मालिनी का फेक खबरों पर गुस्सा फूटा तो वहीं बेटी ने भी अफवाह उड़ाने वालों को फटकारा.

ईशा देओल का आधिकारिक बयान

इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए, उनकी बेटी ईशा देओल ने आगे आकर अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी दी है. ईशा देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट देते हुए स्पष्ट किया कि वह अभी ठीक हैं. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा

जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement