एंटरटेनमेंट
Dharmendra Health Updates: धर्मेंद्र की तबीयत पिछले कुछ दिनों से लगातार नाजुक बनी हुई है. धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल सहित पूरा देओल परिवार अब अस्पताल में मौजूद है.
Dharmendra News: बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक बनी हुई है. वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. जहां डॉक्टरों की निगरानी में वेंटिलेटर पर हैं. धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल, बेटी ईश देओल सहित पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद है.
सनी दओल ने कहा- अफवाहों से बचें
पिता का हालचाल जानने के लिए सनी देओल अपने बेटे राजवीर देओल के साथ अस्पताल पहुंचे. इस दौरान वह इमोशनल नजर आए. उन्होंने सभी लोगों से अफवाहों से बचने की सलाह दी है. साथ ही अपने पिता की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है.
दरअसल, बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैंस बेहद चिंतित हैं. बताया जा रहा है कि उनकी हालत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं. इस बीच, ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखी जा रही है. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अस्पताल और धर्मेंद्र के जुहू स्थित घर के बाहर पुलिस फोर्स लगा दिए हैं. फैंस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.
अस्पताल के अंदर भी फिल्म जगत के कई सितारे धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे. सलमान खान, अमीषा पटेल, और अब शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ अभिनेता का हाल जानने पहुंचे. अस्पताल के बाहर मौजूद मीडिया ने शाहरुख को भारी सिक्योरिटी के बीच अंदर जाते हुए देखा. परिवार के सदस्यों में धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल, बॉबी देओल, बहू तान्या देओल, और पोते करणवीर व राजवीर देओल अस्पताल में मौजूद रहे. वहीं, उनकी बेटी ईशा देओल और अमेरिका में रह रही दूसरी बेटी के भी मुंबई पहुंचने की खबर है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.