Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

RCB की जीत या एक्स पति की हार की खुशी? Yuzvendra Chahal की एक्स वाइफ Dhanashree ने कुछ ऐसे मनाया जश्न

Dhanashree Verma ने विराट कोहली की RCB का सपोर्ट करते हुए IPL में उसकी जीत पर जश्न मनाया है. आईपीएल 2025 के फाइनल में RCB ने उनके एक्स पति Yuzvendra Chahal की पंजाब किंग्स को शिकस्त दी है.

Latest News
RCB की जीत या एक्स पति की हार की खुशी? Yuzvendra Chahal की एक्स वाइफ Dhanashree ने कुछ ऐसे मनाया जश्न

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma

Add DNA as a Preferred Source

पंजाब किंग्स का आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूट गया. इस बार उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में 6 रनों से हराया है. एक तरफ जहां आरसीबी की जीत पर जश्न का माहौल है तो वहीं प्रीति जिंटा के फैंस काफी मायूस हैं. इस हार जीत पर फैंस से लेकर सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं. इसी बीच पंजाब किंग्स की हार के बाद एक पोस्ट ने सबका काफी ध्यान खींचा. वो किसी और का नहीं बल्कि धनश्री वर्मा का पोस्ट था जिसमें उन्होंने आरसीबी की जीत की तारीफ की.

धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आईपीएल ट्रॉफी के साथ विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की. वो इसमें आरसीबी टीम को चीयर करती दिखीं. उन्होंने लिखा 'आखिरकार 18 में से 18 नंबर पर पहुंच गए. बधाई हो विराट कोहली और टीम.' विराट की टीम ने उनके एक्स पति युजवेंद्र चहल की पंजाब किंग्स को फाइनल में हराया था. 

photo

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 रनों से फाइनल जीतकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती है. पंजाब किंग्स की तरह आरसीबी भी पिछले 17 सालों से पहली ट्रॉफी के इंतजार में थी जो अब खत्म हुआ. ऐसे में एक्स पति की टीम के हारने पर तो धनश्री ने कोई पोस्ट नहीं किया पर आरसीबी की जीतपर जश्न मनाया. इसी कारण उनका ये पोस्ट काफी चर्चा में बना है.

ये भी पढ़ें: तलाक के महीनेभर बाद चमकी Dhanashree की किस्मत, हाथ लगी बड़ी फिल्म, बेहद खास है रोल

युजवेंद्र और धनश्री वर्मा ने कुछ समय तक डेट करने के बाद दिसंबर साल 2020 में शादी कर ली थी. खबरों की मानें तो कपल जून, 2022 से अलग रह रहा था और आखिरकार 2025 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद चहल और आरजे महवश की डेटिंग के रूमर्स ने खूब सुर्खियों बटोरी हैं. वहीं धनश्री अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. उनके हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं.

ये भी पढ़ें: 'डेटिंग या अफवाह', Yuzvendra Chahal संग क्या है RJ Mahvash का रिश्ता, जानें सच

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement