एंटरटेनमेंट
इस साल ओटीटी पर कई वेब सीरीज रिलीज हुईं जिसमें Squid Game 3 से लेकर Panchayat 4 शामिल हैं. क्या आप जानते हैं वो कौन सी सीरीज हे जिसने सबको पछाड़ दिया है.
साल 2025 में कई वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला. इस लिस्ट में कई तो ऐसी थीं जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार था. इस साल स्क्विड गेम सीजन 3 से लेकर द रॉयल्स और पंचायत सीजन 4 को लोगों ने काफी पसंद किया. इंटरनेट पर इनको लेकर काफी चर्चा भी रही. पर आपको जानकर हैरानी होगी कि एक वेब सीरीज ऐसी भी है जो सबसे ज्यादा पॉपुलर रही. ऑरमैक्स मीडिया ने लिस्ट जारी की थी जिसमें 2025 की सबसे चर्चित सीरीज का नाम शामिल है. इस लिस्ट में जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध एक कोर्टरूम ड्रामा ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर जगह हासिल की है.
इस लिस्ट में टॉप पर क्रिमिनल जस्टिस ए फैमिली मैटर काबिज है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही बाजी मार ली और टॉप पर आ गई. ऑरमैक्स मीडिया के अनुसार इस सीरीड को 27.7 मिलियन व्यूज के साथ 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग ओरिजिनल सीरीज की सूची में सबसे ऊपर है. इसने अमेजन एमएक्स प्लेयर के एक बदनाम आश्रम को पीछे छोड़ दिया है जिसने 2025 की पहली छमाही में 27.1 मिलियन व्यूज हालिस किए थे.
वहीं अमेजन प्राइम वीडियो की पंचायत सीजन 4 ने 23.8 मिलियन और पाताल लोक ने 16.8 मिलियन व्यूज हासिल किए थे. इस लिस्ट में स्क्विड गेम सीजन 3 का नाम पांचवे स्थान पर है. इसे 16.5 मिलियन व्यूज के साथ पांचवे स्थान पर थी.
ये भी पढ़ें: Friday OTT releases: 1-2 नहीं 7 नई फिल्में और वेब सीरीज होंगी ओटीटी पर रिलीज, इस वीकेंड निपटा लें
इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, खुशबू अत्रे, आशा नेगी, खुशी भारद्वाज, श्वेता बसु प्रसाद, बरखा सिंह और मीता वशिष्ठ अहम रोल में हैं. इस सीरीज के पहले तीन पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.