एंटरटेनमेंट
साउथ सिनेमा के पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनगराज की एक्शन थ्रिलर “कुली” 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.
साउथ सिनेमा के पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनगराज की एक्शन थ्रिलर “कुली” 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज़ होने जा रही है. इस फिल्म में रजनीकांत से लेकर अजय देवगन तक कई बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नज़र आएंगे. रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है और जैसे-जैसे रिलीज़ की तारीख करीब आ रही है, “कुली” बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार नज़र आ रही है.
खबरों के मुताबिक, फिल्म की रिलीज़ से पहले ही “कुली” ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और टिकट बुकिंग की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड पर रिलीज हो रही इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर बनने की पूरी संभावना है, क्योंकि इसमें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार शामिल हैं.
फिल्म की कास्टिंग जितनी ग्रैंड है, उतनी ही चौंकाने वाली है इन सितारों की फीस.लगभग ₹350 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म में सभी सुपरस्टार्स ने भारी भरकम रकम चार्ज की है.आइए जानते हैं किसने कितनी फीस ली.
रजनीकांत - साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं.उन्होंने “कुली” के लिए ₹150 करोड़ फीस ली, लेकिन फिल्म की ब्लॉकबस्टर प्री-रिलीज़ डील के बाद उनकी फीस बढ़ाकर ₹200 करोड़ कर दी गई.
नागार्जुन अक्किनेनी - तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं.उन्होंने इस किरदार के लिए ₹10 करोड़ चार्ज किए.
अजय देवगन - बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन फिल्म में सिर्फ 8 मिनट के कैमियो रोल में दिखेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें ₹35 करोड़ की मोटी रकम मिली.
आमिर खान - बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने “कुली” में अपनी मौजूदगी के लिए ₹20 करोड़ फीस ली है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.