Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

गरबा इवेंट में एल्विश यादव और Anjali Arora को बुलाने पर विवाद, कहा- नहीं होने देंगे अश्लीलता

यह विवाद तब शुरू हुआ जब आयोजन समिति करण घोष एंड पर्पल संग जस्ट डांडिया ने नवरात्रि के दौरान 27-28 सितंबर को डांडिया महोत्सव के लिए एल्विश यादव और अंजलि अरोड़ा को आमंत्रित किया था.

Latest News
गरबा इवेंट में एल्विश यादव और Anjali Arora को बुलाने पर विवाद, कहा- नहीं होने देंगे अश्लीलता

Elvish Yadav and anjali arora

Add DNA as a Preferred Source

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि के मौके पर एक निजी होटल गरबा इवेंट का आयोजन कर रहा है. इस इवेंट में होटल मैनेजमेंट की तरफ से यू-ट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) को बुलाया जा रहा है. जिसका हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम में अश्लीलता फैलाने वाले कलाकारों को शामिल नहीं होने देंगे.

दरअसल, करण घोष एंड पर्पल संग जस्ट डांडिया आयोजन समिति ने 27 और 29 सितंबर को नवरात्रि के मौके पर डांडिया महोत्सव के लिए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, एल्विश यादव और अंजलि अरोड़ा को आमंत्रित किया था. इस कार्यक्रम में आज रात यानी 27 सितंबर को एल्विश यादव को शामिल होना है, जबकि 28 सितंबर को अंजलि अरोड़ा और आखिरी दिन 29 सितंबर को गोविंदा का कार्यक्रम है.

कितनी है आयोजन की फीस?
इस डांडिया महोत्सव की फीस 800 रुपये से लेकर 25,000 रुपये रखी गई है. वीवीआईपी के लिए 25 हजार फीस है. इसके अलावा इन सेलिब्रिटी के साथ फोटो खिंचवाने पर 11,000 रुपये की अलग से फीस देनी होगी.

यह भी पढ़ें- Stree 3 नहीं, पहले दिखेगी 'छोटी स्त्री'.. हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली एनिमेशन फिल्म का ऐलान!

हिंदू संगठन सनातन रक्षा वाहिनी और सर्व हिंदू समाज संगठनों ने एल्विश यादव और अंजलि अरोड़ा का पुतला फूंककर विरोध किया. संगठनों ने कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस आयोजन पर रोक लगाने की मांग की. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement