Advertisement

देसी धरती पर Coldplay वाले विदेशी सिंगर Chris Martin ने गाया 'वंदे मातरम' और 'मां तुझे सलाम', वीडियो हो रहा वायरल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में Coldplay Concert का लाइव परफॉर्म देख फैंस काफी एक्साइटेड थे. लोग तब ज्यादा उत्साहित हो गए जब Chris Martin ने वंदे मातरम और मां तुझे सलाम गाया था.

Latest News
देसी धरती पर Coldplay वाले विदेशी सिंगर Chris Martin ने गाया 'वंदे मातरम' और 'मां तुझे सलाम', वीडियो हो रहा वायरल

Coldplay Ahmedabad concert Chris Martin

Add DNA as a Preferred Source

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मशहूर बैंड कोल्डप्ले (Coldplay Concert Ahmedabad) का आखिरी कॉन्सर्ट हुआ. इसके तमाम वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस की दीवानगी देखते ही बन रही थी. सबसे खास बात ये रही कि अपने आखिरी कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर क्रिस मार्टिन (Chris Martin) ने वंदे मातरम और मां तुझे सलाम गाया जिसे सुनकर वहां मौजूद भीड़ हैरान रह गई.

सोशल मीडिया पर क्रिस मार्टिन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं. आज गणतंत्र दिवस के मौके पर क्रिस मार्टिन ने भारत को श्रद्धांजलि दी है. वीडियो में देखा गया कि जैसे ही क्रिस पियानो बेंच पर बैठे, भीड़ की उत्सुकता बढ़ गई और सिंगर ने वंदे मातरम परफॉर्म करना शुरू कर दिया. उसके बाद उन्होंने मां तुझे सलाम गाया.

उनका गाना सुनते हैं तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा. इसके बाद उन्होंने भारत माता को सलाम के साथ समापन किया. वहीं सबसे खास बात ये रही कि अहमदाबाद वाला शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव दिखाया गया था.

ये भी पढ़ें: Coldplay Concert के पहले दिन सिंगर Chris Martin ने पहले बोला 'जय श्री राम', फिर पूछ लिया ऐसा सवाल, वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले ने भारत में अपना कॉन्सर्ट किया है. कोल्डप्ले 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स' के तहत वर्ल्ड टूर कर रहा है जिसमें तीन शो मुंबई में हुए और 2 अहमदाबाद में. इससे पहले मुंबई में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट हुई था. इस दौरान भी सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना दिया था. सोशल मीडिया पर उनके तमाम वीडियो वायरल हुए थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement