Advertisement

Chhaava Box Office collection: जारी है 'छावा' की दहाड़, 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

Chhaava Box Office collection: Vicky Kaushal की फिल्म Chhaava ने अपने पहले हफ्ते में ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर डाली है. इसने 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

Latest News
Chhaava Box Office collection: जारी है 'छावा' की दहाड़, 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

Vicky Kaushal Chhaava विक्की कौशल छावा

Add DNA as a Preferred Source

बॉक्स ऑफिस पर छावा (Chhaava Box Office collection) का जलवा जारी है. विक्की कौशल (Vicky Kaushal Chhaava ) की ब्लॉकबस्टर ऐतिहासिक गाथा को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. शुक्रवार यानी रिलीज के आठवें दिन, छावा लगभग 23 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही. इसी के साथ चंद दिनों में पहले 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद छावा ने 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी छू लिया है.

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा का घरेलू कलेक्शन 242.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने अब तक लगभग 350 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 31 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने आंठवे दिन यानी शुक्रवार को 23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. छावा बतौर लीड हीरो विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है.

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा पहले दिन से ही अच्छा कलेक्शन कर रही है. ऐसे में छावा 2025 की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. ऐसे में दूसरे वीकेंड में कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है कि विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ की कमाई तक भी पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें: Chhaava box office collection: छावा की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 200 करोड़ के बाद अब ये रिकॉर्ड तोड़ने को है तैयार

छावा इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. इससे पहले अक्षय कुमार-वीर पहारिया की स्काई फोर्स ने 112.82 करोड़ रुपये कमाए, शाहिद कपूर की देवा ने 34.07 करोड़ रुपये कमाए थे. शुक्रवार को अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी भी शुक्रवार को रिलीज हुई है जो छावा के आगे फीकी पड़ गई है.

ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal की Chhaava से पहले भारत के वीर योद्धाओं पर फिल्में बना चुका है बॉलीवुड, ये 5 मूवीज हैं सबूत

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement