एंटरटेनमेंट
Celina Jaitly बीते काफी सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं पर वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद बताया कि वो 14 साल बाद मुंबई लौटी हैं.
कभी बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और बोल्ड लुक के लिए फेमस एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) बीते काफी सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं. हालांकि अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ बड़ा अपडेट शेयर किया है. सेलिना ने बताया कि वो 14 साल बाद मुंबई आ गई हैं. इसके पीछे की वजह भी उन्होंने रिवील कर दी है.
14 साल विदेश में बिताने के बाद सेलिना जेटली काम के लिए मुंबई लौट आई हैं. जानशीन, नो एंट्री और अपना सपना मनी मनी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अब अपने करियर को फिर से शुरू करने के लिए भारत लौटी हैं. शुक्रवार को, सेलिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की. इसमें वो स्टाइलिश ब्लैक टॉप और ब्लू रिप्ड जींस पहने हुए नजर आईं. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि इतने सालों में क्या क्या बदल गया है.
ये भी पढ़ें: इन 10 बी-टाउन की हसीनाओं ने फिल्मी दुनिया से बाहर ढूंढा हमसफर
सेलिना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'इंग्लिश बाबू देसी मेम : 14 साल विदेश में बिताने के बाद सिर्फ काम के लिए मुंबई वापस आ रही हूं. यह देखकर मजा आता है कि कितने ही देसी साथी चार दिन की छुट्टी पर जाते हैं और एक पूरे लहजे के साथ लौटते हैं - जैसे कि उन्होंने ऑक्सफोर्ड में सालों बिताए हों या न्यूयॉर्क में मौज-मस्ती की हो.'
ये भी पढ़ें: विदेशियों पर अपना दिल हार चुके हैं ये Bollywood सितारे
बता दें कि सेलिना जेटली काफी सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन फैंस उनके कमाल के अभिनय को भूले नहीं हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां हर मुद्दे पर अपनी बात को खुलकर रखती नजर आ जाती हैं. सालों पहले शोबिज इंडस्ट्री को अलविदा कहकर सेलिना अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं.
फिल्मी सफर की बात करें तो 2003 में आई फिल्म जानशीन (Janasheen) से सेलिना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस 'टॉम डिक हैरी', 'अपना सपना मनी मनी', 'नो एंट्री' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी तमाम फिल्मों में नजर आईं. फिस 2011 में वो विदेशी बिजनेसमैन से शादी कर विदेश में ही बस गई थीं. कपल के तीन बेटे हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.