Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

ब्योमकेश बख्शी से लेकर शाहरूख खान के फौजी तक, WAVES OTT पर फ्री में देखिए दूरदर्शन के क्लासिक शो फिर से

क्या आप दूरदर्शन पर आने वाले वो पुराने डेली सोप को मिस करते हैं? अगर हां तो आपको लिए खुशखबरी है. वो नामचीन फेमस सीरियल आपको वापस फ्री में देखने का मौका मिलने जा रहा है.

Latest News
ब्योमकेश बख्शी से लेकर शाहरूख खान के फौजी तक, WAVES OTT पर फ्री में देखिए दूरदर्शन के क्लासिक शो फिर से

WAVES OTT पर लौटा दूरदर्शन का सुनहरा युग, क्लासिक धारावाहिक अब बिल्कुल मुफ्त में देखिए

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप भी उन दिनों को मिस करते हैं जब पूरा परिवार शाम को टीवी के सामने बैठकर दूरदर्शन के आइकॉनिक धारावाहिक देखता था, तो अब खुश हो जाइए! प्रसार भारती ने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म WAVES OTT पर 'डीडी नॉस्टैल्जिया' नाम से एक खास कलेक्शन लॉन्च किया है, जहां आप एक बार फिर देख सकते हैं अपने पसंदीदा क्लासिक शोज – बिल्कुल मुफ्त.

इस प्लेलिस्ट में शामिल हैं वो धारावाहिक जिन्होंने एक जमाने में हर घर में जगह बना ली थी – जैसे जसपाल भट्टी का फ्लॉप शो, के.के. रैना का ब्योमकेश बख्शी, मुकेश खन्ना की चुन्नी, शाहरुख खान का पहला शो फौजी, अनुपम खेर और पूजा भट्ट का डैडी, आर. माधवन और पल्लवी जोशी का आरोहण, और डॉ. चाणक्य पर आधारित ऐतिहासिक सीरियल चाणक्य.

कोविड काल के दौरान जब इन्हें दोबारा प्रसारित किया गया था, तब इनकी लोकप्रियता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब ये सभी शो WAVES OTT पर ऑन-डिमांड उपलब्ध हैं — बिना किसी सब्सक्रिप्शन या भुगतान के.

WAVES OTT सिर्फ पुरानी यादें ही नहीं, बल्कि नए और गंभीर कंटेंट का भी गढ़ बनता जा रहा है. यहां आप आकाशवाणी की दुर्लभ ऑडियो रिकॉर्डिंग्स, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) की कलात्मक फिल्में, और नई वेब सीरीज जैसे ‘सरपंच साहब’ (पंकज झा), ‘कोट’ (संजय मिश्रा), ‘जाइये आप कहां जाएंगे’ और ‘सदाबहार’ (जया बच्चन) भी देख सकते हैं.

यह प्लेटफॉर्म उन सभी के लिए है जो भारतीय संस्कृति, भाषा और कहानी कहने की परंपरा से जुड़े गुणवत्तापूर्ण कंटेंट को मुफ्त में एक्सेस करना चाहते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.   

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement