Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Mahabharat के 'भीम' का Olympic में भी रहा बोलबाला, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर गाड़े थे झंडे

TV के आइकॉनिक शो Mahabharat में भीम का किरदार निभा चुके Praveen Kumar Sobti सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि देश के जाने माने Athele भी रहे हैं. उनके बारे में कुछ ऐसे किस्से हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे.

Latest News
Mahabharat के 'भीम' का Olympic में भी रहा बोलबाला, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर गाड़े थे झंडे

BR Chopra Mahabharat Bheem role Praveen Kumar Sobti 

Add DNA as a Preferred Source

जब भी महाभारत की बात होती है तो हमारे दिमाग में बीआर चोपड़ा (BR Chopra) द्वारा बनाए गए पॉपुलर शो के कलाकारों की छवि सबसे पहले आती है. उसी महाभारत में एक और किरदार को लोग आज भी याद करते हैं. वो कोई और नहीं बल्कि भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) हैं. आज एक्टर भले ही इस दुनिया में नहीं हैं पर क्या आप जानते हैं प्रवीण एक्टिंग की दुनिया के अलावा देश का जाने माने स्पोर्टसमैन थे.    

प्रवीण कुमार सोबती ने साल 2022 में 74 की उम्र में आखिरी सांस ली थी. वो महाभारत के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके थे पर सबसे खास बात ये थी कि वो देश के फेमस स्पोर्टसमैन भी थे. प्रवीण महज 20 साल की उम्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) में शामिल हो गए थे. इसका हिस्सा रहते हुए उन्हें खेलों में भाग लेने का मौका मिला था. 1960 के दशक में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया.

देश के लिए 2 बार जीता था गोल्ड
प्रवीण ने एशियाई खेलों में दो बार गोल्ड मेडल जीते और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया. 1966 में उन्होंने एशियाई खेलों में डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल और हैमर थ्रो में कांस्य मेडल जीता था. यहां तक कि ओलंपिक में उन्होंने रिकॉर्ड कायम किया था.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम राइटर ने लिखी थी BR Chopra की 'महाभारत', हमेशा के लिए कर दिया अमर

इस किरदार से मिली थी और भी ज्यादा शोहरत
प्रवीण कुमार सोबती ने मशहूर कॉमिक सीरीज चाचा चौधरी में साबू का किरदार भी निभाया है. यहां तक कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर शहंशाह सहित कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें: 23 हजार लोगों को रिजेक्ट कर मिला था Mahabharat का 'अर्जुन', 36 सालों में इतना बदल गए 

राजनीति में की एंट्री
फिल्मों और टेलीविजन करियर से ब्रेक लेने के बाद, एक्टर ने राजनीति में भी एंट्री की थी.  साल 2013 में वो AAP पार्टी में शामिल हो गए और एक साल बाद ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement