एंटरटेनमेंट
Box Office Report: 12वें दिन Saiyaara की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली. वहीं Mahavatar Narsimha के कलेक्शन में इजाफा देख जा रहा है.
बॉक्स ऑफिस पर बीते कुछ दिनों से सैयारा का राज चल रहा था. अब लगता है कि सैयारा के कलेक्शन को पर ग्रहण लग गया है. इस फिल्म को कन्नड़ मूल की एनिमेटेड फिल्म, महावतार नरसिम्हा से कड़ी टक्कर मिल रही है. फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बज है. बॉक्स ऑफिस पर भी ये कमाल दिखा रही है. होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म ने पांच दिनों में 17.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. वहीं सैयारा की कमाई 12वें दिन सिंगल डिजिट में पहुंच गई है.
महावतार नरसिम्हा बीते हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने लोगों को अनोखे सिनेमाई अनुभव का एहसास कराया है. कन्नड़ मूल की इस एनिमेटेड फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये कमए पर बाद में इसकी कमाई ऊपर की ओर बढ़ती रही. शनिवार को इसने 4.6 करोड़ रुपये और रविवार को 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म ने चौथे दिन 6 करोड़ और पांचने दिन 7.41 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन 29.26 करोड़ रुपये हो गया है.
बता दें कि होम्बले फिल्म्स महावतार की दुनिया से एक ब्रह्मांड बनाने की कोशिश कर रही है. इसका दूसरा पार्ट 2027 और तीसरा 2028 में रिलीज होगा.
ये भी पढ़ें: सैयारा को टक्कर देने आई ये फिल्म, मिली IMDb की 9.9 रेटिंग, आपने देखी क्या?
सैयारा की बात करें तो 12वें दिन इसकी कमाई का आंकड़ा कम हो गया है. अब तक ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही थी पर दूसरे वीकडे से इसके कलेक्शन में गिरावट आई है. मंडे को जहां इसके 9.25 करोड़ कमाए, वहीं मंगलवार को फिल्म ने 9.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.